Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
Hero Vida VX2: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की तरफ रुख कर रहे हैं। ज्यादातर ऐसे ग्राहक जो कम बजट में भरोसेमंद और कम खर्च वाला स्कूटर चाहते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hero Vida VX2 (Source. Hero)
Electric Scooter India: भारत में आज के सममय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की तरफ रुख कर रहे हैं। ज्यादातर ऐसे ग्राहक जो कम बजट में भरोसेमंद और कम खर्च वाला स्कूटर लेना चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने बड़ा दांव सामने रख दिया है। बता दें कि कंपनी का नया Hero Vida VX2 एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। जिसमें बड़ी खासियत उसकी कम कीमत और BaaS मॉडल है जिसने कम बज वालो और मिडिल क्लास ग्राहकों की टेंशन खत्म कर दी है।
कम कीमत में मिलेगा भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर
Hero Vida VX2 की शुरुआती कीमत पर नजर डाले तो यह लगभग 44,990 रुपये से शुरू होकर 59,490 रुपये तक जाती है। इसके साथ कंपनी ने इस मॉडल में BaaS को भी जोड़ा है जिसके अंदर ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ देने की जरूरत नहीं होती। इसका साफ मतलब है कि ग्राहक सिर्फ स्कूटर खरीदता है और बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से अलग से भुगतान करता है और इस कारण से ही शुरुआती कीमत को कम रखा जाता है।
100KM तक की रेंज में रोजाना सफर होगा आसान
स्कूटर की खासियत के बारे में बताए तो इसमें 2.2 kWh और 3.4 kWh के दो बैटरी के विकल्प मिलते हैं। जिससे वाहन की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी को घर या ऑफिस में सामान्य पावर सॉकेट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है। अगर एक बार बैरी फुल चार्ज हो जाए तो यह वाहन लगभग 92 से 100 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देने का दावा करता है। इसके अलावा स्कूटर की टॉप स्पीड को करीब 70 kmph का बताया जा रहा है जो शहर में डेली कम्यूट के लिए काफी बेहतर विकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाया आकर्षण
Hero Vida VX2 के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें ग्राहक को 4.3 इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और बैटरी स्टेटस देखने को मिलता है। इसके अलावा स्कूटर में मोबाइल ऐप सपोर्ट के जरिए जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं जो कि स्कूटर के चोरी होने पर उसे ट्रैक करने में मदद करता है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम की टेंशन खत्म, ये 5 CNG कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज, कम खर्च में बड़ा फायदा
स्टोरेज और डिजाइन भी दमदार
स्कूटर को ग्राहक को के लिए और भी खास बनाने में आरामदायक सीट के साथ 27.2 से 33.2 लीटर तक का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज जोड़ा गया है। वहीं स्कूटर में फ्लैट फ्लोरबोर्ड की वजह से रोजमर्रा का सामान ले जाना आसान हो जाता है। इसका सीधा मतलब है कि इस स्कूटर में कम कीमत, शानदार फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट एक साथ मिल रही है। जो Hero Vida VX2 को बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत बनाती है।
