Tesla Model Y भारत में लॉन्च: 622 KM की रेंज, शानदार फीचर्स और दमदार मुकाबला
एलन मस्क की टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल Model Y को लॉन्च कर चुकी है। इस कार में दमदार रेंज, सेफ्टी फीचर्स और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ कई और फीचर्स है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tesla का नया मॉडल लॉन्च। (सौ. Tesla)
एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार को एक और बड़ा झटका देते हुए Model Y को लॉन्च कर दिया है। दमदार रेंज, सेफ्टी फीचर्स और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
टेस्ला Model Y की चार्जिंग और रेंज
कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 622 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे सेगमेंट में सबसे दमदार विकल्प बनाती है।
So. tesla
सम्बंधित ख़बरें
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
वैरिएंट्स और कीमत (भारत vs अमेरिका)
| वैरिएंट | भारत में एक्स-शोरूम कीमत | ऑन-रोड कीमत | अमेरिका में कीमत | भारत में कितनी महंगी |
|---|---|---|---|---|
| RWD (रियर व्हील ड्राइव) | ₹59,89,000 | ₹61,95,640 | ₹32,00,000 | ₹27,89,000 |
| AWD (ऑल व्हील ड्राइव) | ₹67,89,000 | ₹69,15,190 | ₹35,00,000 | ₹32,89,000 |
एक्सटीरियर डिज़ाइन फीचर्स
-
पैनोरमिक ग्लास रूफ
-
LED टेललाइट बार
-
मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स
-
फ्रंट कैमरे और सेंसर
-
19-इंच जेमिनी / 20-इंच इंडक्शन व्हील्स
-
फ्लश डोर हैंडल्स
डायमेंशन डिटेल्स
| पैरामीटर | मापदंड |
|---|---|
| लंबाई | 4790mm |
| चौड़ाई | 1920mm |
| ऊंचाई | 1624mm |
| व्हीलबेस | 2890mm |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 170mm |
| बूट स्पेस | 854 लीटर |
| वजन | 1997 किलोग्राम |
So. Tesla
इंटीरियर हाइलाइट्स
-
11” टचस्क्रीन और सेकेंडरी ड्राइव मोड सिलेक्टर
-
वायरलेस फोन चार्जर और केबिन कैमरा
-
क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स, डोम लाइट्स, एक्सीलरेटर/ब्रेक पेडल
-
रियर USB पोर्ट्स और कप होल्डर्स
लेवल-2 ADAS फीचर्स
-
फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग
-
ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
-
एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल
-
लेन कीप असिस्ट
-
लेन डिपार्चर वॉर्निंग
-
ट्रैफिक साइन रिकग्निशन
-
हाई बीम असिस्ट
-
स्मार्ट पायलट और स्पीड लिमिट अलर्ट
टेस्ला Model Y के प्रतिद्वंदी
| ब्रांड | मॉडल | कीमत | रेंज |
|---|---|---|---|
| BMW | iX1 | ₹66.90 लाख | 440km |
| Mercedes-Benz | EQA | ₹66 लाख | 560km |
| Kia | EV6 | ₹60.97–₹65.97 लाख | 708km |
| Hyundai | Ioniq 5 | ₹46.05 लाख | 708km |
| BYD | Seal | ₹41–₹53 लाख | 510–650km |
| Audi | Q4 e-Tron | ₹60–₹70 लाख | 520km |
| Tata | Harrier EV | ₹22–₹23 लाख | 500km |
ये भी पढ़े: Honda Shine Electric भारत में होगी लॉन्च, पेट्रोल नहीं बैटरी से चलेगी बाइक!
टेस्ला के नए प्रोजेक्ट्स
1. Tesla CyberCab – रोबोटैक्सी
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| स्टीयरिंग/पेडल | नहीं हैं |
| सीटिंग क्षमता | 2 लोग |
| कीमत | लगभग ₹25 लाख |
| चार्जिंग | वायरलेस, बिना किसी प्लग के |
| स्क्रीन | फ्लैट स्क्रीन डैशबोर्ड पर |
| लागत प्रति माइल | $0.20 (~₹16 प्रति 1.6 किमी) |
2. RoboVan – ऑटोनॉमस वैन
-
20 लोगों की क्षमता
-
स्पोर्ट्स टीमों और सामान ढोने के लिए डिज़ाइन
-
फ्यूचरिस्टिक और पूरी तरह सेल्फ ड्रिवन
मस्क का बड़ा प्लान: टैक्सी नेटवर्क
एलन मस्क की योजना है कि टेस्ला ओनर अपनी कार को टैक्सी की तरह पार्ट टाइम किराये पर दे सकें। इससे यूजर्स नेटवर्क से पैसे कमा सकेंगे जब वे खुद वाहन उपयोग न कर रहे हों।
