Tata Sierra की वापसी: दमदार डिजाइन और इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ होगी लॉन्च
Tata Motors New Cars: Tata Motors एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को पेश करने जा रही है। जो सभी की पसंदीदा हुआ करती थी।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Sierra हुई लॉन्च। (सौ. Tata)
Tata Sierra Launch 2026: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors एक बार फिर भारतीय बाजार में अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को पेश करने जा रही है। 90 के दशक में यह कार युवाओं और परिवारों की पहली पसंद रही थी, लेकिन समय के साथ इसे बंद कर दिया गया था। अब कंपनी इसे एक नए अवतार और आधुनिक फीचर्स के साथ BMGE 2025 इवेंट में लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि इस बार इसका इलेक्ट्रिक वर्जन (EV) सबसे पहले आएगा, जबकि पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प बाद में पेश किए जाएंगे।
डिजाइन और एक्सटीरियर
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से संकेत मिले हैं कि नई Sierra का डिजाइन पिछले साल पेश किए गए कॉन्सेप्ट से काफी मेल खाता है। इसमें चौड़ी हॉरिजॉन्टल ग्रिल, स्लिम हेडलाइट्स और फुल-विड्थ LED लाइट बार देखने को मिलेंगे। पीछे की तरफ दमदार बंपर, स्टाइलिश टेललैंप और रूफ स्पॉइलर SUV के लुक को और आकर्षक बनाएंगे। माना जा रहा है कि इसमें ब्लैक रूफ के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी, जो इसे फ्लोटिंग रूफ का प्रीमियम अहसास देगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार नई सिएरा में ये विकल्प मिल सकते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
- EV वर्जन: Harrier EV जैसा ड्यूल-मोटर सेटअप, जो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) क्षमता देगा और 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करेगा।
- पेट्रोल वेरिएंट: 1.5-लीटर टर्बो इंजन, जो करीब 168 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा।
- डीजल वेरिएंट: 2.0-लीटर इंजन, जो लगभग 170 PS पावर और 350 Nm टॉर्क देगा।
ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हो सकते हैं।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
नई सिएरा का इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक और प्रीमियम होगा। इसमें मिलने की संभावना है: 12.3-इंच का ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्राइवर डिस्प्ले) लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और अन्य हाई-टेक फीचर्स, जो ड्राइविंग अनुभव को और आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगे।
लॉन्चिंग और उपलब्धता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra को 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी इसे पहले ही डीलरशिप इवेंट में दिखा चुकी है और कई बार इसके प्रोटोटाइप टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किए जा चुके हैं। यह साफ है कि SUV का डेवलपमेंट लगभग पूरा हो चुका है और अब इसके लॉन्च का इंतजार है।
