

Tata Tiago EV Facelift Online And Offline Booking: इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। बता दें कि Tata Motors ने अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV Facelift को भारत के ऑटो बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं कंपनी ने इसे मॉडल में Smart, Pure Plus और Creative Plus जैसे तीन वेरिएंट्स भी पेश किया है। बता दें कि नए फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन, केबिन और फीचर्स के स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक नजर आती है।
नए जमाने को देखते हुए कंपनी ने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कार की बुकिंग करने की सुविधा दी है। ऐसे में अगर आप नई Tiago EV खरीदना चाहते हैं तो Tata EV की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसे आसानी से बुक कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी Tata डीलरशिप पर भी जाकर ऑर्डर बुक कर सकते है। अगर ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करना चाहते है तो उसके लिए:
बस इन स्टेप को फॉलो करते हुए आपने ऑर्डर को कन्फर्म कर सकते है। जो बेहद आसान तरीका है।
वहीं इस बार की 2026 Tata Tiago EV Facelift में डिजाइन के अदंर कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। जिसमें कार के फ्रंट में अब पूरी तरह से बंद ग्रिल दी जा रही है जो इसे एक आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन का लुक दे रही है। इसके अलावा हेडलाइट्स और DRLs के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। जिससे नया डिजाइन न सिर्फ कार को आकर्षक बनाता है लेकिन इसके साथ कार को सड़क पर अलग पहचान भी देता है।
नई Tiago EV के खास फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, दो वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और क्रूज कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स को भी कार में शामिल किया गया है जो इसको ग्राहकों की पसंदीदा बनाता है।
कंपनी ने अपनी नई कार में सेफ्टी के लिहाज से भी काफी मजबूती बनाई है। जिसको ध्यान में रखते हुए कार के अदंर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं। वहीं खास बात यह है कि कार में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा रहा है जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाता है।