2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका

Kia Upcoming SUVs: किआ इंडिया 2030 तक 10 नए मॉडल पेश करने वाली है। 2027 तक कंपनी सेल्टॉस हाइब्रिड, सोरेन्टो और नई जेनरेशन सॉनेट जैसी 3 प्रमुख एसयूवी लॉन्च करेगी। जानें इनके खास फीचर्स।
These 3 powerful SUVs are set to arrive by 2027; the Seltos Hybrid and the new avatar of the Sonet are poised to make a splash.
किआ अपकमिंग एसयूवी, फोटो - AI
Published on
Updated on

Kia Upcoming SUVs In India: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Kia भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक भारत में अपने पोर्टफोलियो में 10 नए मॉडल्स को शामिल करना है।

खास बात यह है कि इन 10 मॉडल्स में से 8 इलेक्ट्रिफाइड होंगे, जो किआ के भविष्य के विजन को दर्शाता है। इस योजना के तहत साल 2027 तक तीन प्रमुख SUV लॉन्च की जाएंगी, जिनमें सेल्टॉस हाइब्रिड, सोरेन्टो हाइब्रिड और सिरोस ईवी शामिल हैं।

किआ सेल्टॉस हाइब्रिड है तैयार

किआ की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक, सेल्टॉस का हाइब्रिड वर्जन साल 2027 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके पावरट्रेन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसमें मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन दिया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह मौजूदा मॉडल जैसी ही रहेगी, लेकिन इसमें 'हाइब्रिड' की खास ब्रांडिंग देखने को मिलेगी जो इसे अलग पहचान देगी।

Kia New Car In India
Kia की नई कार, फोटो- AI

प्रीमियम सेगमेंट में टाटा सफारी को टक्कर

प्रीमियम 3-Row एसयूवी सेगमेंट में किआ अपनी दमदार Sorento को पेश करने वाली है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा XUV 700 और हुंडई अल्काजार जैसी स्थापित गाड़ियों से होगा। वैश्विक बाजारों में सोरेन्टो 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बेची जाती है। भारत में भी इसी पावरट्रेन या सेल्टॉस हाइब्रिड के इंजन विकल्प के साथ इसे उतारा जा सकता है।

नेक्स्ट जेनरेशन किआ सॉनेट

किआ अपनी सफल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet का सेकेंड जेनरेशन मॉडल 2027 के दूसरे भाग में लॉन्च करने की तैयारी में है। 'QY2E' कोडनेम वाली यह नई एसयूवी नए K1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो आधुनिक इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है। इसमें ग्राहकों को OTA अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसे मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ जारी रखेगी, लेकिन 2028-29 तक इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन शामिल होने की भी संभावना है।

मास मार्केट इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री

EV सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए किआ Syros EV को लॉन्च करेगी। इसकी बिक्री अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है और यह सीधे तौर पर टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा XUV 3XO ईवी को टक्कर देगी। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगी और इसमें 42 kWh तथा 49 kWh के बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं, जो बेहतर रेंज सुनिश्चित करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com