Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम

Flex Fuel Car: भारत अब पर्यावरण के लिए ऐसे ईंधन की तरफ बढ़ रहा है जिससे पेट्रोल की खपत कम हो और प्रदूषण पर भी लगाम लग जाए और इस ही दिशा में पूरे देश में E20 पेट्रोल उपलब्ध होने लगा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 15, 2026 | 07:16 PM

Flex Fuel Car (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Flex Fuel Vehicle In India: भारत अब पर्यावरण के लिए ऐसे ईंधन की तरफ बढ़ रहा है जिससे पेट्रोल की खपत कम हो और प्रदूषण पर भी लगाम लग जाए और इस ही दिशा में 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में E20 पेट्रोल उपलब्ध होना शुरु कर दिया गया था। जिसका मतलब है कि अब पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जा रहा है। एथेनॉल का मतलब होता है गन्ने, मक्का और दूसरी फसलों से तैयार होने वाला बायोफ्यूल, जो पर्यावरण के लिए बेहतर होता है। इसमें दिलचस्प बात है कि सरकार ने E20 लागू करने का लक्ष्य 2030 तक रखा था लेकिन नए निधन को तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया। वहीं अब सरकार का लक्ष्य है E85 और E100 जैसे ज्यादा एथेनॉल मिश्रित फ्यूल को बढ़ावा देने।

अब आएंगी फ्लेक्स-फ्यूल कारें

अभी के समय को देखा जाए तो भारत में ऐसी गाड़ियां बहुत कम हैं जो ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल पर चलाई जाती है। लेकिन Maruti Suzuki, Toyota Kirloskar Motor और Tata Motors जैसी बड़ी कंपनियां अपनी फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। फ्लेक्स-फ्यूल के बारे में बताए तो यह ऐसी कारें होती है जो पेट्रोल और ज्यादा एथेनॉल मिश्रित फ्यूल दोनों पर आसानी से चल सकती हैं। जिससे यूजर्स को फ्यूल में ज्यादा विकल्प देखने को मिलते है। जो आने वाले समय में तेल पर निर्भरता को कम भी करेंगा।

Tata Motors लॉन्च कर सकती है पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Tata Motors जल्द ही अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर कंपनी के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि कंपनी कम से कम एक फ्लेक्स-फ्यूल वाहन लॉन्च करने की तैयारी करने में लगी हुई है। वहीं कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि उसके मौजूदा इंजन पहले ही E20 पेट्रोल के हिसाब से तैयार किए जा चुके हैं और अब फोकस ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल के लिए इंजन डेवलपमेंट करने पर किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी

मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा

ये भी पढ़े: दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

Tata Punch बन सकती है पहली E85 कार

इसके साथ ही रिपोर्ट्स की यह भी माना जा रहा है कि Tata Punch कंपनी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार हो सकती है। जिसको पिछले साल Bharat Mobility Show में भी प्रदर्शित किया गया था। इस मॉडल को E85 फ्यूल पर चलाया जा सकता है, जिसका सीधा मतलब 85 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला पेट्रोल इस्तेमाल किया जाना है। इस कार के अदंर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन देखनने को मिलेगा, जिसे खास बदलावों के साथ तैयार किया गया है जो अलग-अलग तरह के फ्यूल पर आसानी से काम कर पाएगा।

Tata could introduce a car that runs on fuel containing 85 ethanol flex fuel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • flex
  • Tata Car

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.