

Tata Aeris CNG: Tata Motors ने अपनी नई सब-4 मीटर सेडान Aeris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.29 लाख रखी गई है। वहीं यह कार मौजूदा Tigor की जगह लाई गई है और कंपनी ने इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर, फीचर्स और पावरट्रेन तक में कई बदलाव किए हैं। इसमें खास बात यह है कि Aeris को पेट्रोल के साथ CNG और मैनुअल के साथ AMT गियरबॉक्स विकल्पों में पेश किया गया है।
Tata Aeris की शुरुआती कीमत को देखे तो Tigor के मुकाबले यह ₹40,000 कम है। साथ ही इसकी बुकिंग अधिकृत Tata डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट के जरिए शुरू हो चुकी है। वहीं कार की डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी। साथ ही इसे अभी के लिए प्राइवेट खरीदारों के लिए बेचा जाएगा जबकि फ्लीट ग्राहकों के लिए कंपनी Xpres की बिक्री जारी रहने वाली है।
सभी कीमतें शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम हैं।
जानकारी में सामने आया है कि Aeris को Tigor के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया है। इसमें स्लिम ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, LED हेडलैंप और LED फॉग लैंप मिलते हैं। साथ ही साइड प्रोफाइल में नोटचबैक रूफलाइन, नए 15-इंच अलॉय व्हील और शार्क-फिन एंटीना दिया गया है। पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप सेटअप मिलता है। साथ ही यह कार छह रंगों में उपलब्ध होगी और डुअल-टोन विकल्प भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं इसका बूट स्पेस 419 लीटर है जो रोजमर्रा के सामान और लगेज के लिए उपयोगी हो सकता है।
फीचर्स को देखते तो इसके केबिन में बेज और क्रीम थीम दी गई है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करे तो इसके लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX स्टैंडर्ड हैं। ऊंचे वेरिएंट में ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Tata Aeris में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल वर्जन 86PS और 113Nm का आउटपुट देता है जबकि CNG मॉडल 76PS और 97Nm जनरेट करता है। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल और चुनिंदा वेरिएंट में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कुल मिलाकर Aeris को स्टाइल, फीचर्स, CNG विकल्प और शुरुआती कीमत के जरिए सब-4 मीटर सेडान खरीदारों को आकर्षित करने के लिए पेश किया गया है।