Honda QC3 लॉन्च: 145km की रेंज और 32 लीटर स्टोरेज, ₹1.35 लाख में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Honda QC3 Price: इलेक्ट्रिक स्कूटर में Honda ने नया QC3 लॉन्च कर दिया है। जो ₹1.35 लाख की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) पर मिल रही है। इसकी कीमत ₹1.15 लाख से ₹1.30 लाख के बीच रहने की उम्मीद कि जा रही थी।
Honda QC3 Launch New electric scooter arrives at ₹1.35 lakh
Honda QC3 को किया गया लॉन्च।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Honda Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Honda ने नया QC3 लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसे ₹1.35 लाख की एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) पर उतारा है। साथ ही लॉन्च से पहले इसकी कीमत ₹1.15 लाख से ₹1.30 लाख के बीच रहने की उम्मीद थी लेकिन Honda ने इसे QC1 से ज्यादा फीचर्स और बेहतर रोजमर्रा की उपयोगिता वाले मॉडल के तौर पर पेश किया है। इसकी बुकिंग ₹5,000 में शुरू हो गई है। लेकिन अभी के लिए कंपनी ने डिलीवरी की तारीख नहीं बताई है।

145km की रेंज, Honda का सबसे लंबी दूरी वाला EV

Honda QC3 के बारे में बताए तो इसमें 3kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है जिससे कंपनी के अनुसार यह 145km की IDC रेंज देता है। वहीं यह Honda के मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप में सबसे ज्यादा दावा की गई रेंज है। तुलना करें तो QC1 में 1.5kWh बैटरी के साथ 80km और Activa e: में 3kWh की संयुक्त बैटरी क्षमता के साथ 102km की IDC रेंज मिलती है। साथ ही QC3 की बैटरी 0 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 2 घंटे 40 मिनट और फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लेती है।

32 लीटर स्टोरेज और 5-इंच TFT डिस्प्ले

बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए QC3 में 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है।

Honda QC3 Launch New electric scooter arrives at ₹1.35 lakh
Maruti Suzuki का बड़ा कदम, मानेसर प्लांट में शुरू किया 300 kW Green Hydrogen Plant, ऐसे घटेगा प्रदूषण

पहले इन 5 शहरों में मिलेगी Honda QC3

जानकारी में बताया जा रहा है कि शुरुआत में Honda QC3 की बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए कि जाएगी। वहीं कंपनी बाद में चरणबद्ध तरीके से इसे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध करा सकती है लेकिन देशभर में रोलआउट की निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है। वहीं ग्राहक QC3 को चार रंगों Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue में खरीदा सकते है।

QC1 से कितना अलग है नया QC3?

QC3 में QC1 के मुकाबले दोगुनी बैटरी क्षमता, 65km ज्यादा दावा की गई रेंज, तेज चार्जिंग, ज्यादा स्टोरेज और TFT डिस्प्ले जैसे अपग्रेड देखने को मिलते है। लेकिन Honda ने अभी इसके मोटर आउटपुट और टॉप स्पीड का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में यही आंकड़े इसकी परफॉर्मेंस की तुलना दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से करने में अहम हो सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com