

Tata Tigor New Sedan: Tata Motors अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नई पहचान देने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी ने एक नई सेडान का टीजर जारी किया है जिसके साथ 25 सितंबर 2026 की लॉन्च डेट भी सामने आई है। इसको लेकर माना जा रहा है कि यह नई कार Tata Aeris नाम से बाजार में दस्तक दे सकती है। इसके आने के बाद कंपनी अपनी पैसेंजर कार रेंज से Tigor नाम को हटा सकती है। वहीं नई Aeris को सिर्फ मामूली फेसलिफ्ट के बजाय बड़े डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। लेकिन कार का फाइनल नाम, वेरिएंट और कीमत लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि Tata Tigor को भारतीय बाजार में 2017 में लॉन्च किया गया था। वहीं अब करीब एक दशक के सफर के बाद कंपनी इसे नए नाम और नए डिजाइन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि नई Aeris को कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की जा सकती है। वहीं लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से किया जाएगा।
अभी तक सामने आई जानकारी में संभावित डिजाइन पतली फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और अपडेटेड LED लाइटिंग सेटअप के साथ देखा जा रहा है। वहीं कार कि साइड प्रोफाइल में मौजूदा Tigor की नॉचबैक स्टाइल को बरकरार रखा जा सकता है लेकिन नए अलॉय व्हील इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देने का काम कर सकती है। साथ ही पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप और नया बंपर मिलने की उम्मीद है। वहीं बूट पर बड़े अक्षरों में AERIS नाम देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही केबिन में भी बड़े बदलाव को संभव बताया जा रहा हैं। जिसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल या सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिल सकते हैं। इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
नई Aeris में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प भी मिल सकता है। संभावित तौर पर पेट्रोल इंजन करीब 86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क दे सकता है जबकि CNG मॉडल में करीब 76 PS और 97 Nm का आउटपुट मिल सकता है। वहीं गियरबॉक्स में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के विकल्प मिलने की उम्मीद है। ये आंकड़े मौजूदा पावरट्रेन पर आधारित हैं इसलिए फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च पर ही सामने आएंगे।
जानकारी में सामने आ रहा है कि Tata Aeris को 25 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लेकिन कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही पक्के तौर पर सामने आ सकेंगी।