Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 साल पुरानी डीजल कार का PUC नहीं बना तो पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट, 70 लाख की Volvo को लेकर उठे बड़े सवाल

PUC Certificate Rules: दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को लेकर एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। एक लग्जरी Volvo XC60 के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 06:00 AM

Supreme Court PUC Case (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Supreme Court PUC Case: दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को लेकर एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। एक लग्जरी Volvo XC60 के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसको लेकर उनका दावा है कि उनकी करीब 70 लाख रुपये की BS-IV डीजल कार प्रदूषण जांच में पास होने के बावजूद PUC Certificate जारी नहीं किया जा रहा। आरोप है कि PUC सेंटर का सॉफ्टवेयर सिर्फ वाहन की उम्र के आधार पर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर देता है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी जिससे हजारों वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली निवासी याचिकाकर्ता के पास 2016 मॉडल BS-IV Volvo XC60 है। उनका कहना है कि उनकी कार सभी निर्धारित प्रदूषण मानकों पर खरी उतरती है। वहीं नवंबर 2025 में जारी हुआ PUC सर्टिफिकेट 25 फरवरी 2026 तक वैध था लेकिन जैसे ही वाहन ने 10 साल पूरे किए नया सर्टिफिकेट जारी करने से मना कर दिया गया। कार मालिक का कहना है कि जब वाहन एमिशन टेस्ट में सफल है तब केवल उसकी उम्र के आधार पर PUC रोकना तर्कसंगत नहीं है। इसी वजह से उन्हें कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले क्या कहा था?

इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर 2018 को 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया था। लेकिन बाद में 12 अगस्त 2025 को अदालत ने इस आदेश पर अंतरिम राहत देते हुए कहा कि केवल वाहन की उम्र के आधार पर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया कि BS-IV या उससे बेहतर उत्सर्जन मानकों वाली 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के खिलाफ जबरन कार्रवाई नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा

96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक

EV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट

ये भी पढ़े: भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा

फिर भी क्यों नहीं मिल रहा PUC?

इस मामले में असल समस्या PUC सेंटर के सॉफ्टवेयर को लेकर बताई जा रही है। वाहन मालिकों का आरोप है कि सिस्टम अब भी पुराने नियमों के अनुसार काम कर रहा है और तय आयु सीमा पूरी होते ही PUC सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार कर देता है भले ही वाहन प्रदूषण जांच में पास हो जाए। वहीं दिल्ली सरकार ने 17 दिसंबर 2025 से ईंधन भरवाने के लिए वैध PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिन वाहनों को PUC नहीं मिल रहा उन्हें कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने में परेशानी हो रही है।

अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के PUC नियमों पर अंतिम स्थिति क्या होगी।

Supreme court over failure to obtain puc certificate for a 10 year old diesel car

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.