Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में Skoda-Volkswagen की कारों में आई खराबी, कंपनी ने शुरू किया बड़ा रिकॉल

स्कोडा काइलाक, स्लाविया और कुशाक के साथ-साथ फॉक्सवैगन वर्टस और ताइगुन जैसे लोकप्रिय मॉडलों को बाजार से वापस मंगाया जा रहा है। इसकी वजह है—रियर सीटबेल्ट में पाई गई एक गंभीर तकनीकी खामी।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 01, 2025 | 03:06 PM

Skoda-Volkswagen में क्या है परेशानी। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में स्कोडा और फॉक्सवैगन ने मिलकर एक बड़ा रिकॉल अभियान शुरू किया है। स्कोडा काइलाक, स्लाविया और कुशाक के साथ-साथ फॉक्सवैगन वर्टस और ताइगुन जैसे लोकप्रिय मॉडलों को बाजार से वापस मंगाया जा रहा है। इसकी वजह है—रियर सीटबेल्ट में पाई गई एक गंभीर तकनीकी खामी।

47,000 से अधिक यूनिट पर असर

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) को दी गई जानकारी के अनुसार, इस रिकॉल से कुल 47,235 यूनिट प्रभावित हुई हैं। इसमें फॉक्सवैगन वर्टस और टाइगुन की 21,513 यूनिट तथा स्कोडा कुशाक, स्लाविया और काइलाक की 25,722 यूनिट शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों का निर्माण 24 मई 2024 से 1 अप्रैल 2025 के बीच महाराष्ट्र के चाकन स्थित प्लांट में हुआ था।

ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया संभावित सीटबेल्ट चिंता को दूर करने हेतु इन मॉडलों को वापस बुला रही है। हमारे अधिकृत सर्विस सेंटर ग्राहकों से संपर्क कर रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Traffic Jam की टेंशन खत्म: रोज की ड्राइविंग होगी आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

ड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी

आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट खोल देगी सारे राज, जानिए कौन सी प्लेट का क्या है मतलब

तकनीकी खराबी की पहचान क्वालिटी टेस्ट में हुई

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सीटबेल्ट बकल लैच प्लेट में ऐसी खामी है, जो टक्कर की स्थिति में टूट सकती है। साथ ही रियर सेंटर सीटबेल्ट की वेबिंग और राइट सीटबेल्ट के बकल के साथ फेल हो सकती है, जिससे पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नि:शुल्क समाधान उपलब्ध

कंपनी ने यह भी बताया कि इस तकनीकी खराबी को लेकर अब तक कोई दुर्घटना दर्ज नहीं हुई है। सभी प्रभावित ग्राहकों से संपर्क किया जा रहा है और यह मरम्मत पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है। ग्राहक अपनी कार का VIN नंबर स्कोडा या VW की भारतीय वेबसाइट पर दर्ज कर यह जान सकते हैं कि उनकी कार इस रिकॉल में शामिल है या नहीं।

Skoda volkswagen cars in india have developed problems the company has started a major recall

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2025 | 03:06 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Skoda
  • Volkswagen

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.