GST बदलाव से पहले सेकंड हैंड कार बाजार में हलचल, मिलेगा सुनहरा मौका
Second Hand Car Prices: नई GST दरें के बाद ऑटो कंपनियों ने नई गाड़ियों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है, वहीं सेकंड हैंड कार पर GST कटौती का क्या असर होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Second Hand car पर क्या होगा GST का असर। (सौ. Freepik)
Buy Used Cars: नई GST दरें 22 सितंबर से लागू होने जा रही हैं। इस बीच जहां ऑटो कंपनियों ने नई गाड़ियों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है, वहीं सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म Spinny ने भी ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्पिनी ने कीमतों को एडजस्ट करते हुए पुराने वाहन खरीदने और बेचने वालों को सीधे लाभ देने की घोषणा की है।
सेकंड हैंड कारों पर मिलेगा सीधा लाभ
स्पिनी ने बताया कि नई GST दरों का असर पुरानी गाड़ियों पर नहीं पड़ा है। फिलहाल सेकंड हैंड कारों पर GST 18% ही है। लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने और बदलते ऑटो सेक्टर की स्थिति को देखते हुए कीमतों में कटौती की गई है। कंपनी के अनुसार, अब ग्राहकों को 2 लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है, जबकि विक्रेताओं को प्रति कार 20,000 रुपए तक का अतिरिक्त लाभ होगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
स्पिनी ने साफ किया कि GST दरों में बदलाव न होने के बावजूद प्राइस एडजस्टमेंट का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बाजार में मांग बनी रहे और खरीदारों को तुरंत फायदा मिल सके। कंपनी का मानना है कि पारदर्शी मूल्य निर्धारण पुरानी कारों के कारोबार में भरोसे को और मजबूत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
महाराष्ट्र सरकार ने 28 मनपाओं को 2,792.84 करोड़ का GST अनुदान दिया, मुंबई को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
ये भी पढ़े: दिवाली पर पाएं विंटेज लुक और हाइटेक फीचर्स का कॉम्बिनेशन, यह बाइक होगी आपके लिए परफेक्ट
नई GST दरों का असर ऑटो सेक्टर पर
सरकार ने नई दरों के तहत छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया है। वहीं, लग्जरी और बड़ी गाड़ियों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। ऑटो कंपोनेंट्स पर भी राहत देते हुए जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किया गया है। इसका सीधा असर नए वाहन खरीदने वालों पर पड़ेगा, जबकि पुरानी कारों की श्रेणी में स्पिनी की कटौती उपभोक्ताओं के लिए एक अतिरिक्त फायदा साबित होगी।
कंपनी का बयान
स्पिनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड हनीश यादव ने कहा, “स्पिनी में, ग्राहक हमेशा सर्वोपरि होता है। चाहे कीमत हो, गुणवत्ता हो या खरीदने-बेचने का अनुभव, पारदर्शिता और विश्वास से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।”
