-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Neo Retro Style Bike Options To Buy This Festive Season Bike Will Be Perfect For You
दिवाली पर पाएं विंटेज लुक और हाइटेक फीचर्स का कॉम्बिनेशन, यह बाइक होगी आपके लिए परफेक्ट
- Written By: सिमरन सिंह
Neo Retro Motorcycles India: दिवाली पर नई नियो-रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिल खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ खास विकल्प जो स्टाइलिंस होने के साथ फीचर्स के मामले में भी आगे है।

Retro Bike जो आपके लिए होगी परफेक्ट। (सौ. Freepik)
Premium Motorcycles India: अगर आप इस दिवाली अपनी पुरानी बाइक को बेचकर एक नई नियो-रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिल खरीदने का सोच रहे हैं, जिसमें विंटेज लुक के साथ आधुनिक फीचर्स भी मिलें, तो मार्केट में आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपके लिए ऐसी टॉप नियो-रेट्रो बाइक्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपकी परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती हैं।
Honda H’ness CB350
रेट्रो डिजाइन और हाइटेक फीचर्स से लैस यह बाइक ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 348.36cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.78 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक्स, असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच, स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल और Honda Selectable Torque Control (HSTC) जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Royal Enfield Classic 350
भारतीय राइडर्स के बीच क्लासिक 350 की पहचान किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इसे J-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 349cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसका क्लासिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
Royal Enfield Hunter 350
यह Royal Enfield की सबसे किफायती बाइक है, जो एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए परफेक्ट विकल्प है। इसका नियो-रेट्रो डिजाइन, एलईडी हेडलाइट, सिंगल-पीस सीट और टियरड्रॉप फ्यूल टैंक इसे एक खास लुक देते हैं। इसमें 349.34cc सिंगल-सिलेंडर इंजन (J-सीरीज़) मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Jawa 42
Jawa 42 उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प है, जो Royal Enfield Classic 350, Hunter 350 और Honda H’ness CB350 का विकल्प तलाश रहे हैं। इसमें हाल ही में इंजन रिफाइनमेंट, बेहतर हीट मैनेजमेंट और मॉडिफाइड सस्पेंशन ट्यूनिंग जैसे अपडेट दिए गए हैं। बाइक में 294.7cc लिक्विड-कूल्ड J-पैंथर इंजन मिलता है, जो 27 bhp की पावर और 26.84 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़े: GST 2.0 का असर: Mahindra XUV700 पर ग्राहकों को मिल रही बड़ी राहत
TVS Ronin
TVS Ronin को नियो-रेट्रो सेगमेंट में कंपनी का पहला साहसिक कदम माना जाता है। इसका गोल एलईडी हेडलैम्प, स्क्रैम्बलर-इंस्पायर्ड डिजाइन, न्यूनतम बॉडीवर्क और नक्काशीदार ईंधन टैंक इसे दमदार लुक देते हैं। इसके साथ ही यह रोजमर्रा की प्रैक्टिकलिटी भी बनाए रखती है, जिससे यह एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
ध्यान दें
अगर आप इस दिवाली एक ऐसी बाइक लेना चाहते हैं, जिसमें रेट्रो चार्म और मॉडर्न टेक्नोलॉजी दोनों का मेल हो, तो ये नियो-रेट्रो बाइक्स आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती हैं।
Neo retro style bike options to buy this festive season bike will be perfect for you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














