Royal Enfield Price Hike: Bullet 350 और Classic 350 हुईं महंगी, जानें नई कीमतों की पूरी डिटेल
Royal Enfield, Bullet 350 Price Hike: आइकॉनिक बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों Bullet 350 और Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Royal Enfield Bullet 350 (Source. Royal)
Royal Enfield Bullet 350 New Price: भारत की आइकॉनिक बाइक निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों Bullet 350 और Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय आई है, जब पिछले साल जीएसटी दरों में कटौती के बाद कंपनी ने त्योहारों से पहले इन मॉडलों की कीमतें घटाई थीं।
Bullet 350 कितनी हुई महंगी?
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से ₹1,628 से ₹2,025 तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी Black Gold कलर वेरिएंट पर देखने को मिली है, जबकि Battalion Black वेरिएंट पर सबसे कम इजाफा हुआ है। वहीं, Military Red वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी यह वेरिएंट अभी भी पुरानी कीमत पर उपलब्ध रहेगा।
Classic 350 के दाम भी बढ़े
Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इस बाइक के अलग-अलग वेरिएंट्स पर ₹1,540 से ₹1,835 तक की बढ़ोतरी हुई है। Classic 350 के Emerald वेरिएंट पर सबसे ज्यादा कीमत बढ़ी है, जबकि Redditch Red वेरिएंट पर सबसे कम असर पड़ा है। कंपनी ने कीमतों में संतुलन बनाए रखने के लिए सभी वेरिएंट्स में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
बिक्री के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन
कीमत बढ़ने के बावजूद रॉयल एनफील्ड की बिक्री पर इसका खास असर नहीं दिखा है। दिसंबर 2025 में कंपनी ने भारतीय बाजार में 93,177 मोटरसाइकिलें बेचीं। सालाना आधार पर (YoY) यह 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, क्योंकि दिसंबर 2024 में कंपनी ने 67,891 यूनिट्स की बिक्री की थी।
कुल मिलाकर दिसंबर 2025 में रॉयल एनफील्ड की मासिक बिक्री 1,03,574 यूनिट रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, निर्यात के मोर्चे पर कंपनी को झटका लगा है। दिसंबर 2025 में 10,397 बाइक एक्सपोर्ट की गईं, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 11,575 यूनिट था।
ये भी पढ़े: AI Helmet: बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस का नया हथियार बना देसी हेलमेट, नियम तोड़ते ही कट रहा चालान
नए मॉडल्स पर कंपनी का फोकस
रॉयल एनफील्ड आने वाले समय में अपने मॉडल लाइन-अप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी Flying Flea C6 को लॉन्च करने वाली है, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक अर्बन कम्यूटर बाइक होगी और यह ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। इसे भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, Himalayan 750 को भी 2026 के अंत तक प्रोडक्शन रेडी मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा।
