Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करना हुआ आसान, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया

लाइसेंस होने के बावजूद भी चालान कट जाता है, जिसकी प्रमुख वजह DL की वैधता (Validity) होती है। इसलिए, समय-समय पर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal) करवाना जरूरी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Mar 23, 2025 | 03:16 AM

Driving Licence को रिनू करने के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: शहरों में दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) का होना अनिवार्य है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस नहीं है, तो आपको भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। कई बार, लाइसेंस होने के बावजूद भी चालान कट जाता है, जिसकी प्रमुख वजह DL की वैधता (Validity) होती है। इसलिए, समय-समय पर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal) करवाना जरूरी है।

आज हम आपको ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने की सरल प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे ही यह काम आसानी से कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन रिन्यू करने की प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सम्बंधित ख़बरें

केरल में बुजूर्ग महिला का सम्मान, लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाने पर मोटर व्हीकल विभाग ने किया सम्मानित

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा

Hyundai Venue का नया अवतार, 80,000 बुकिंग पार, क्या ये SUV बनी पहली पसंद?

1 लाख की सीधी बचत, Honda CB750 Hornet पर धमाकेदार ऑफर, अब मिडिल क्लास भी खरीद सकता है प्रीमियम बाइक

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वेबसाइट लिंक: Parivahan Sewa

2. स्टेप-बाय-स्टेप पूरा करें प्रक्रिया

  • स्टेप 1: वेबसाइट पर जाकर “Online Services” सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 2: “Driving License Related Services” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपको अपना राज्य चुनना होगा, क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस राज्य सरकार के अंतर्गत आता है।
  • स्टेप 4: इसके बाद “Renewal of Driving License” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • स्टेप 6: सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

3. जरूरी दस्तावेज

ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना अनिवार्य है।
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (यदि आवेदक की उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक हो)।
  • ड्राइविंग लाइसेंस फीस का भुगतान (सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क)।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रसीद प्राप्त करें

  • शुल्क भुगतान करने के बाद, आपको आवेदन की रसीद प्राप्त होगी।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं और जब तक नया लाइसेंस नहीं आ जाता, तब तक इसे सुरक्षित रखें।

इस चीज का रखें ध्यान

अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और कानूनी रूप से गाड़ी चलाने की अनुमति बनाए रख सकते हैं।

Renewing driving license has become easy know the online process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2025 | 03:16 AM

Topics:  

  • Automobile
  • Driving License
  • Traffic Rules

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.