क्रैश टेस्ट में Model Y का जलवा, बच्चों और बड़ों की सुरक्षा में किया कमाल

Car Safety Euro NCAP: 2025 Tesla Model Y ने एक बार फिर अपनी दमदार सेफ्टी परफॉर्मेंस से दुनिया को प्रभावित किया है। Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है।
क्रैश टेस्ट में Model Y का जलवा, बच्चों और बड़ों की सुरक्षा में किया कमाल
Tesla Model को मिले 5 Star. (सौ. YouTube)
Published on
Updated on

Tesla Model Y Safety: 2025 Tesla Model Y ने एक बार फिर अपनी दमदार सेफ्टी परफॉर्मेंस से दुनिया को प्रभावित किया है। नवीनतम Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करता है। पैसेंजर प्रोटेक्शन से लेकर एडवांस सुरक्षा तकनीक तक, हर पहलू में Tesla Model Y ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: 91% स्कोर

Euro NCAP ने जिस मॉडल का परीक्षण किया वह लेफ्ट-हैंड ड्राइव, डुअल-मोटर AWD वर्ज़न था। हालांकि यह वर्ज़न भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भारत में बिकने वाली Right-Hand Drive Model Y Long Range RWD पर भी लागू होती है, जो भारतीय बाजार का टॉप वैरिएंट है। फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में Tesla Model Y का बॉडी शेल बेहद स्थिर पाया गया। वयस्क यात्रियों के सिर, छाती, कमर और पैरों की सुरक्षा गुड से लेकर एडिक्वेट श्रेणी में दर्ज की गई। साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में भी SUV ने मजबूत परफॉर्मेंस दिखाया। हालांकि, साइड-पोल टेस्ट में छाती की सुरक्षा को "मर्जिनल" रेट किया गया, लेकिन इसके बावजूद कुल मिलाकर Model Y का केबिन सेफ्टी लेवल बेहद प्रभावशाली रहा।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: 93% स्कोर

बच्चों की सुरक्षा के मामले में Tesla Model Y ने लगभग परफेक्ट परफॉर्मेंस दिया। Euro NCAP ने 6 और 10 साल के डमी पर किए गए क्रैश टेस्ट में वाहन को 24/24 का परफेक्ट स्कोर दिया। फ्रंटल ऑफसेट और लेटरल इम्पैक्ट दोनों परिस्थितियों में सिर, गर्दन, सीने और पैरों की सुरक्षा उत्कृष्ट पाई गई।

इसके साथ ही, Model Y में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को डिसेबल करने की सुविधा दी गई है ताकि रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट को सुरक्षित तरीके से लगाया जा सके। ड्राइवर को एयरबैग की स्थिति के बारे में स्पष्ट चेतावनी भी मिलती है, जिससे सुरक्षा स्तर और बढ़ जाता है। इस SUV का ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और मोटरसाइकिलों को पहचानकर टक्कर से बचाव या नुकसान को कम करने में मदद करता है।

सेफ्टी असिस्ट सिस्टम: 92% स्कोर

Tesla Model Y न सिर्फ पैसेंजर सुरक्षा में बल्कि सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी में भी अग्रणी रही। इसमें शामिल उन्नत फीचर्स हर ड्राइव को और सुरक्षित बनाते हैं।

  • ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • लेन कीप असिस्ट
  • स्पीड लिमिटर
  • सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर

इन फीचर्स की मदद से Model Y को सुरक्षा उपकरणों की श्रेणी में भी शानदार 92% स्कोर मिला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com