-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- R Madhavan Buy Brixton Cromwell 1200 Bike Features Engine Price
भारत में शुरू हुई Brixton Cromwell 1200 की डिलीवरी, आर. माधवन बने पहले मालिक
- Written By: सिमरन सिंह
स्टाइलिश लुक के कारण खास बनती है। इस बाइक को भारत में सबसे पहले अभिनेता आर. माधवन ने खरीदा है। इस बाइक में कई ऐसे आधुनिक फीचर्स हैं, जो इसे बाकी क्रूजर बाइक्स से अलग बनाते हैं।

Brixton Cromwell 1200 के क्या है फीचर्स और डिजाइन। (सौ. Royal)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: ऑस्ट्रियाई बाइक निर्माता ब्रिक्सटन (Brixton) ने अपनी प्रीमियम क्रूजर बाइक Cromwell 1200 की आधिकारिक डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटीज के पास शानदार बाइक्स हैं, लेकिन Brixton Cromwell 1200 अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के कारण खास बनती है। इस बाइक को भारत में सबसे पहले अभिनेता आर. माधवन ने खरीदा है। इस बाइक में कई ऐसे आधुनिक फीचर्स हैं, जो इसे बाकी क्रूजर बाइक्स से अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं इसके इंजन, फीचर्स, कीमत और कलर ऑप्शंस के बारे में।
Brixton Cromwell 1200: दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
- Brixton Cromwell 1200 एक पावरफुल क्रूजर बाइक है, जिसमें 1222cc का इन-लाइन ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 6550 rpm पर 83 PS की पावर और 3100 rpm पर 108 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
- बाइक का वजन 235 किलोग्राम है, जिससे यह हैवी क्रूजर बाइक्स की कैटेगरी में आती है।
- इसमें 16 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लॉन्ग राइड्स के लिए परफेक्ट है।
Brixton Cromwell 1200: दमदार फीचर्स
इस प्रीमियम क्रूजर बाइक में सेफ्टी और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं:
- डुअल डिस्क ब्रेक (आगे और पीछे)
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल
- गोल TFT डिजिटल डिस्प्ले
- दो राइडिंग मोड – इको और स्पोर्ट
- KYB सस्पेंशन यूनिट्स, जो बेहतरीन स्टेबिलिटी प्रदान करती हैं।
Brixton Cromwell 1200: कीमत और वैरिएंट्स
- Brixton Cromwell 1200 की एक्स-शोरूम कीमत ₹7,84,000 रखी गई है।
- वहीं, Brixton Cromwell 1200 X की कीमत ₹9,10,000 है।
- यह बाइक प्रीमियम क्रूजर सेगमेंट में Royal Enfield Super Meteor 650 और Triumph Speed Twin 900 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Brixton Cromwell 1200: कलर ऑप्शंस
यह बाइक तीन शानदार कलर्स में उपलब्ध है:
- Backstage Black (क्लासिक ब्लैक)
- Cargo Green (मिलिट्री ग्रीन टच)
- Timberwolf Grey (स्टाइलिश ग्रे)
क्या यह बाइक आपके लिए सही है?
अगर आप एक दमदार क्रूजर बाइक की तलाश में हैं, जो न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस दे बल्कि आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ आए, तो Brixton Cromwell 1200 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में आती है, लेकिन यह बाइक परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में पूरी तरह पैसा वसूल है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
E20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
Toyota Hilux का नया अवतार आने को तैयार, 28 जुलाई को होगी एंट्री, लुक देख Fortuner भी पड़ सकती है फीकी
R madhavan buy brixton cromwell 1200 bike features engine price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
Jun 20, 2026 | 06:54 AMनागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज
Jun 20, 2026 | 06:50 AMBirthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 20, 2026 | 06:15 AMबारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM












