पंचर या हवा निकली? अब नहीं होगी टेंशन, ये डिवाइस देंगे तुरंत राहत
गर्मियों की धूप में कार या स्कूटर के टायर की हवा निकल जाना या पंचर हो जाना आम समस्या है। अगर आसपास कोई पंचर शॉप या मैकेनिक न हो, तो ये पोर्टेबल डिवाइस आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Puncture को सही करने का आसान तरीका। (सौ. Freepik)
गर्मियों की धूप में कार या स्कूटर के टायर की हवा निकल जाना या पंचर हो जाना बेहद आम समस्या है। ऐसे समय में अगर आसपास कोई पंचर शॉप या मैकेनिक न हो, तो ये पोर्टेबल डिवाइस आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये इतने कॉम्पैक्ट होते हैं कि इन्हें स्कूटर की डिक्की में भी आसानी से रखा जा सकता है।
टायर पंचर रिपेयर किट: हर वाहन में होनी चाहिए
अगर टायर पंचर हो जाए तो सबसे पहले काम आती है Tyre Puncture Repair Kit। इसमें चार जरूरी उपकरण होते हैं – नीडल, नोज पाइलर, प्लायर और पंचर स्ट्रिप्स।
- प्लायर टायर में घुसी कील को निकालने में मदद करता है।
- नीडल पंचर वाली जगह को साफ करने के लिए इस्तेमाल होता है।
- नोज पाइलर में पंचर स्ट्रिप लगाकर उसे पंचर वाली जगह पर डालना होता है।
- पंचर स्ट्रिप अपने आप छेद को भर देती है, फिर उसे निकाल लिया जाता है।
इस किट की कीमत ₹300 से ₹2000 तक ऑनलाइन मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! 10 रूटों पर शुरू हुआ ट्रायल, नितिन गडकरी बोले- यही है भविष्य का ईंधन
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर: टायर में हवा भरने का सबसे आसान तरीका
जब टायर पंचर की मरम्मत हो जाए, तब हवा भरने के लिए पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर की जरूरत होती है। मार्केट में दो तरह के इन्फ्लेटर मिलते हैं – बैटरी चार्जेबल और कार चार्जर से चलने वाले। इनमें डिजिटल डिस्प्ले होता है जो टायर प्रेशर, चार्ज लेवल और पावर स्टेटस दिखाता है।
100 से अधिक शहरों में सेवा देने वाला NueGo बना भारत का सबसे बड़ा इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच नेटवर्क
कुछ बेहतरीन विकल्प:
- Michelin Rapid Tyre Inflator – 3 मिनट में 30 PSI हवा भरता है, डिजिटल पावर सोर्स के साथ आता है। कीमत: ₹7000
- Portronics Vayu 7.0 – कार, स्कूटर, फुटबॉल तक में हवा भर सकता है। 2000 mAh बैटरी, कीमत: ₹2000
- Bergmann Typhoon – हेवी ड्यूटी इन्फ्लेटर, मेटल बॉडी, कीमत: ₹2200
सफर में टायर की चिंता नहीं
अगर आप अक्सर सफर करते हैं, तो टायर पंचर किट और पोर्टेबल एयर इन्फ्लेटर जैसे उपकरण हमेशा साथ रखें। ये न सिर्फ समय बचाएंगे बल्कि मुश्किल समय में बड़ी राहत भी देंगे।
