कम बजट में स्टाइल और पावर, Pulsar या Apache कौन सी बाइक बनेगी सपनों की सवारी?
Pulsar vs Apache: स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इस रेस में Bajaj Pulsar और TVS Apache सबसे आगे नजर आ रही हैं। खासकर युवाओं, कॉलेज स्टूडेंट्स और स्टाइलिश राइड में।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Apache (Source. TVS Apache)
Sports Bike Comparison: भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इस रेस में Bajaj Pulsar और TVS Apache सबसे आगे नजर आ रही हैं। खासकर युवाओं, कॉलेज स्टूडेंट्स और स्टाइलिश राइड पसंद करने वालों के बीच इन दोनों बाइक्स की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है।
फरवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, Bajaj Pulsar की 1,11,617 यूनिट्स बिकीं, जबकि TVS Apache की 45,166 यूनिट्स की बिक्री हुई। यही नहीं, Pulsar की बिक्री में करीब 27% और Apache में लगभग 19% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
क्यों बढ़ रही है इन बाइक्स की डिमांड?
आज के समय में ग्राहक ऐसी बाइक चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, दमदार परफॉर्मेंस दे और कीमत भी जेब पर भारी न पड़े। Bajaj Pulsar और TVS Apache इन तीनों जरूरतों को बखूबी पूरा करती हैं। दोनों कंपनियां लगातार अपने मॉडल्स को अपडेट कर रही हैं, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
हर बजट में फिट बैठती है Pulsar
Bajaj Pulsar की सबसे बड़ी ताकत इसका वाइड रेंज है। इस सीरीज में 125cc से लेकर 400cc तक की बाइक्स मौजूद हैं, जिससे हर तरह के राइडर के लिए विकल्प मिल जाता है।
Pulsar 125 की शुरुआती कीमत करीब 90,028 रुपये है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाती है। वहीं Pulsar NS200 और RS200 जैसे मॉडल्स स्पोर्टी लुक और ज्यादा पावर के साथ आते हैं। कंपनी ने हाल ही में Pulsar NS400Z जैसे मॉडल के जरिए हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत की है, जिसकी कीमत करीब 1.93 लाख रुपये से शुरू होती है।
Apache: परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
TVS Apache सीरीज अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार कंट्रोल के लिए जानी जाती है। यह बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्पीड के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं। Apache RTR 160 और RTR 160 4V एंट्री और मिड सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं, जिनकी कीमत करीब 1.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं Apache RTR 200 4V और RTR 310 ज्यादा पावर और फीचर्स के साथ आते हैं। अगर आप प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक चाहते हैं, तो Apache RR 310 एक शानदार ऑप्शन है, जिसकी कीमत लगभग 2.57 लाख रुपये से शुरू होती है।
ये भी पढ़े: टायर पर लिखे नंबर समझ गए तो पैसा बचेगा, गलत टायर से बचें, मिडिल क्लास के लिए जरूरी जानकारी
आपके लिए कौन सी बाइक है सही?
Bajaj Pulsar और TVS Apache दोनों ही अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती हैं। अगर आपका बजट कम है और आप एक स्टाइलिश व भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Pulsar आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप एडवांस फीचर्स, ज्यादा पावर और स्पोर्टी राइड का अनुभव चाहते हैं, तो Apache आपके लिए सही चुनाव साबित हो सकती है।
ध्यान दें
मिडिल क्लास के लिए सही बाइक चुनना आसान नहीं होता, लेकिन जरूरत और बजट के हिसाब से फैसला लिया जाए तो दोनों ही बाइक्स शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं।
