10 लाख में डीजल SUV की तलाश? ये हैं भारत की टॉप पावरफुल और बजट फ्रेंडली ऑप्शंस
भारत में डीजल इंजन एसयूवी की डिमांड बढ़ रही है। इन गाड़ियों की पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार माइलेज और लंबी दूरी के सफर में आराम का अहसास लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
10 लाख में डीजल कार (सौ. Freepik)
भारत में डीजल इंजन वाली एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वजह साफ है—इन गाड़ियों की पावरफुल परफॉर्मेंस, शानदार माइलेज और लंबी दूरी के सफर में आराम का अहसास। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप एक दमदार डीजल SUV की तलाश में हैं, तो आपके पास कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो लुक्स, फीचर्स और विश्वसनीयता के मामले में किसी भी महंगी गाड़ी को टक्कर देते हैं।
Mahindra Bolero Neo / Neo+ : रफ एंड टफ का भरोसेमंद नाम
ग्रामीण और कठिन इलाकों के लिए खासतौर पर पसंद की जाने वाली Mahindra Bolero Neo और Neo+ अब और भी आधुनिक अंदाज में उपलब्ध हैं।
- Neo में 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 100hp और 260Nm टॉर्क देता है, जबकि
- Neo+ में 2.2 लीटर डीजल मोटर है जो 120hp और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- दोनों SUV रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती हैं, हालांकि इनमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है।
- कीमतें: Neo – ₹9.49 लाख से ₹12.15 लाख, Neo+ – ₹11.39 लाख से ₹12.49 लाख तक।
Tata Nexon Diesel: सेफ्टी के साथ परफॉर्मेंस
टाटा नेक्सन डीजल अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद SUVs में से एक है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
TATA EV खरीदने का सबसे बड़ा मौका, Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट, Harrier, Nexon और Tiago पर भी बंपर ऑफर
- इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 115hp पावर और 260Nm टॉर्क देता है।
- यह 6-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।
- कीमत: ₹10 लाख से ₹15.60 लाख तक।
Hyundai Venue Diesel: स्टाइल के साथ माइलेज
हुंडई वेन्यू डीजल वेरिएंट में S+, SX और SX (O) ट्रिम्स मिलते हैं।
- इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- कीमत: ₹10.80 लाख से ₹13.53 लाख।
Kia Sonet Diesel: प्रीमियम फील, दमदार इंजन
किआ सॉनेट एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV है जो स्टाइल और फीचर्स के मामले में युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है।
- इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 116hp और 250Nm टॉर्क देता है।
- गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
- कीमत: ₹10 लाख से ₹15.74 लाख तक।
