सस्ती इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी, Hyundai की नई EV से मिडिल क्लास होगा खुश
Electric Cars in India: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब आम लोगों के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लाने की होड़ भी तेज हो गई है। Hyundai ने भी बाजार में आपना नया मॉडल उतार दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Inster EV (Source. Hyundai)
Hyundai India Launches: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब आम लोगों के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लाने की होड़ भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी Hyundai ने भारतीय बाजार के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की घोषणा की है।
कंपनी ने 2025 में इस नई EV का संकेत दिया था। हालांकि अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर साफ है कि यह कार खास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन और तैयार की जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से कम हो सकती है और बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch EV से होगा।
भारत में ही बनेगी यह इलेक्ट्रिक SUV
नई Hyundai कॉम्पैक्ट EV का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। कंपनी इसे तमिलनाडु स्थित श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में तैयार करेगी। इसके साथ ही कंपनी इस कार में लोकल बैटरियों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए बैटरी सप्लाई Exide Industries से ली जा सकती है। इससे न सिर्फ लागत कम होगी बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
2027 में सड़कों पर दौड़ सकती है नई EV
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i रखा गया है और इसे 2027 तक भारतीय सड़कों पर उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह मॉडल ग्लोबल Hyundai Inster EV से प्रेरित हो सकता है।
इसे कंपनी के एडवांस स्केलेबल E-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, जो 800V हाई-स्पीड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कार में 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की संभावना जताई जा रही है।
दो बैटरी विकल्प और दमदार परफॉर्मेंस
वैश्विक बाजार में Hyundai Inster EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है 42kWh स्टैंडर्ड रेंज और 49kWh लॉन्ग रेंज। इनकी WLTP रेंज क्रमशः लगभग 300 किमी और 355 किमी बताई गई है। स्टैंडर्ड वर्जन में 97bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जबकि लॉन्ग रेंज मॉडल में 115bhp का पावरफुल मोटर दिया जाता है।
फीचर्स में मिल सकती है लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
कंपनी के अनुसार नई कॉम्पैक्ट EV में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें Level-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट सपोर्ट वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकता है। इसके अलावा ड्यूल स्क्रीन सेटअप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इन-कार कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: सस्ती बाइक खरीदने का सही समय? बिक्री में आया बड़ा उछाल, इन 5 कंपनियों की बाइक पर टूट पड़े ग्राहक
भारत में EV के लिए बड़ा प्लान
Hyundai भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत लोकल सप्लाई चेन तैयार करना चाहती है। इसके तहत बैटरी सेल, ई-पावरट्रेन पार्ट्स और कई हाई-टेक कंपोनेंट भारतीय सप्लायर्स के साथ मिलकर तैयार किए जाएंगे।
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इस योजना के तहत 2026 तक 4 नए मॉडल, 2027-2028 के दौरान 8 मॉडल और 2029-2030 के बीच 14 नए वाहन बाजार में पेश किए जाएंगे।
