सिर्फ 1.49 लाख में मिल जाएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक, बैटरी के लिए हर महीने देना होगा ₹2,499
Electric Bike India: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Ultraviolette ने अपनी नई एडवेंचर-टूरिंग बाइक X-47 के लिए एक खास प्लान पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ultraviolette Electric Motorcycle (Source. Ultraviolette)
Ultraviolette Electric Motorcycle: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Ultraviolette ने अपनी नई एडवेंचर-टूरिंग बाइक X-47 के लिए एक खास प्लान पेश किया है। कंपनी ने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल लॉन्च किया है, जिसे “Battery Flex” नाम दिया गया है। इस योजना के तहत अब ग्राहकों को बाइक की पूरी कीमत एक साथ देने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक Ultraviolette X-47 को ₹1,49,000 की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी के लिए उन्हें ₹2,499 प्रति माह का सब्सक्रिप्शन देना होगा।
कंपनी का कहना है कि इस मॉडल का मकसद बाइक खरीदना ज्यादा आसान और किफायती बनाना है। बैटरी की लागत को अलग कर देने से शुरुआती खर्च कम हो जाता है और ग्राहक धीरे-धीरे इसकी कीमत चुका सकते हैं। बैटरी पैक पर 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
फाइनेंस के लिए Ecofy के साथ साझेदारी
इस योजना को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Ultraviolette ने Ecofy नाम की एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है। Ecofy खास तौर पर क्लाइमेट-पॉजिटिव टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए फाइनेंसिंग सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इस सहयोग के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक बाइक खरीद सकें और साफ-सुथरी मोबिलिटी को अपनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
गोंदिया में बढ़ा ई-वाहनों का क्रेज, जिले की सड़कों पर दौड़ रहे 1,285 इलेक्ट्रिक वाहन
दमदार डिजाइन के साथ एडवेंचर-टूरिंग स्टाइल
नई Ultraviolette X-47 को एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बाइक का लुक काफी स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है। इसमें F77 से प्रेरित हेडलैंप, एंगुलर बॉडी डिजाइन और सिंगल-पीस सीट दी गई है। बाइक का चेसिस कास्ट एल्यूमिनियम से बनाया गया है, जिससे मजबूती और हल्कापन दोनों मिलते हैं। राइडर को हाई-स्पीड पर हवा के दबाव से बचाने के लिए इसमें विंडस्क्रीन भी जोड़ी गई है। कंपनी ने इस बाइक का एक खास वेरिएंट “Desert Wing Edition” भी पेश किया है।
ये भी पढ़े: Toyota Hilux खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 7 जरूरी बातें, वरना बाद में पड़ेंगा पछताना
एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह बाइक काफी आगे है। इसमें UV Hypersense नाम का रडार-आधारित असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। यह सिस्टम 150-डिग्री फ्रंट व्यू और 68-डिग्री रियर व्यू प्रदान करता है और लगभग 200 मीटर तक ट्रैकिंग कर सकता है। इसके अलावा बाइक में कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जैसे:
- रियर कोलिजन अलर्ट
- लेन चेंज असिस्ट
- ओवरटेक वार्निंग
सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS, चार लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, नौ लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टो अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Ultraviolette X-47 में 10.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 40 hp की पावर और 610 Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार यह बाइक एक बार चार्ज में 323 किमी तक की रेंज दे सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा बताई गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 1.6 kW का ऑनबोर्ड एयर-कूल्ड चार्जर दिया गया है, जिसमें सर्ज और अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी मौजूद हैं।
