- Hindi News »
- Automobile »
- Ola Electrics Electric Motorcycle Will Be Launched On August 15
इस स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होगी ओला की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही अपनी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस ई बाइक को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ओला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला ने जल्द ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की योजना बनायी है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के लॉन्च कर सकती है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक 15 अगस्त को तमिलनाडु में कंपनी की फ्यूचर फैक्टरी में एक इवेंट में इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि इस कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने पहले से ही बाजार में धूम मचा कर रखी हुई है।
ओला इलेक्ट्रिक S1X, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की देश में सबसे ज्यादा सेल्स होती है।
ओला के सीईओ ने की पुष्टि
ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक रूप से इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की बात को स्वीकारा है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि कंपनी इस साल से इस ईबाइक की सेल्स करेगी या नहीं। पिछले महीने ही ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक बाइक की सेलिंग शुरू करने जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब महंगी टैक्सी का झंझट खत्म? दिल्ली में शुरू हुई सरकारी Bharat Taxi, जानिए क्या होगा किराया
Ola scooter से नाराज युवक ने शोरूम के बाहर लगाई आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
FY26 की पहली छमाही में 10 लाख पंजीकरण पार, यात्री वाहनों में गिरावट चिंता का विषय
दमदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में करेंगे लंबा सफर
आपको बता दें कि भारत में पहले से उपलब्ध कुछ इलेक्ट्रिक बाइक्स से इस गाड़ी की सीधी टक्कर हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत के आधार पर ये गाड़ी Tork Kratos R और Revolt RV400 को चुनौती दे सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक बाइक के संभावित स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें कि ओला की इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ जानकारी शेयर की है। एक्स पर शेयर किए गए टीजर में ये इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल-पॉड LED हेडलैम्प के साथ नजर आ रही है। इस गाड़ी के आमने सामने KTM के जैसे स्लिम टर्न इंडिकेटर दिए गए है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए सॉलिड-स्टेट बैटरी डिवेलप करने का प्रयास भी तेज कर दिया है।
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया है कि कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के लिए तामिलनाडु में एक फैक्ट्री भी लगाने की तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सेगमेंट में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 46 प्रतिशत तक हो चुकी है।
Ola electrics electric motorcycle will be launched on august 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














