-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Ola Electric Scooter Gets Massive Rs 10000 Price Cut
ओला इलेक्ट्रिक ने प्रवेश-स्तर के स्कूटर की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती
- Written By: मनोज पांडे

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (File Pic)
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को अपने प्रवेश-स्तर के मॉडल एस1 एक्स के सभी संस्करणों की कीमतों में 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की कटौती कर दी। कीमतों में इस कटौती के साथ ही ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब परंपरागत स्कूटर मॉडलों के आसपास पहुंच गया है। ओला ने एस1 एक्स मॉडल को इस साल फरवरी में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। इसके सबसे उन्नत संस्करण की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी।
ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि इस प्रवेश-स्तर के स्कूटर की कीमतें तत्काल प्रभाव से कम कर दी गई हैं और अगले सप्ताह से इनकी आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। कटौती की घोषणा के बाद इस मॉडल के शुरुआती संस्करण की कीमत 69,999 रुपये हो गई है जबकि सबसे उन्नत संस्करण की कीमत अब 99,999 रुपये होगी।
खंडेलवाल ने कहा, हमें लगता है कि भारत को और भी बहुत कुछ चाहिए। भारत को एक ऐसी कीमत की जरूरत है जिस पर उपभोक्ता वास्तव में ईवी को अपना सकें। उन्होंने कहा कि एक औसत इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये रहने के बीच उपभोक्ताओं से ऐसी प्रतिक्रिया मिली है कि जब इसकी कीमतें पेट्रोल स्कूटर के बराबर होंगी तो वे उसके बारे में सोचेंगे। इस राय को ही ध्यान में रखते हुए कीमतों में कटौती का फैसला किया गया है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
OLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
70 हजार रुपये के बजट में ये हैं भारत के सबसे बढ़िया माइलेज वाले स्कूटर्स, फीचर्स और कीमत जानें
Ola Electric ने रचा इतिहास, 4 साल में बनाई 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर
Ola Electric Scooter विवाद: सात महीने की परेशानी के बाद मालिक ने जलाई अपनी S1 Pro
Ola electric scooter gets massive rs 10000 price cut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMकेस दर्ज हुआ तो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाओगे, जलगांव में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भड़के मंत्री गिरीश महाजन
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें; प्रयागराज कोर्ट में परिवाद दर्ज, 11 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश
Aug 04, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














