Oben ने लॉन्च की दमदार इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma, जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स
Rorr EZ Features Electric Motorcycle: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Oben Electric ने अपनी नई और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma को लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Rorr EZ Sigma में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Oben)
Oben Rorr EZ Sigma Electric Bike Launch: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक और दमदार बाइक की एंट्री हो गई है। Oben Electric ने अपनी नई और बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो बैटरी वैरिएंट में पेश की गई है—3.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.27 लाख और 4.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.37 लाख (दोनों एक्स-शोरूम, प्रारंभिक मूल्य)। इच्छुक ग्राहक इसे ₹2,999 में बुक कर सकते हैं। टेस्ट राइड ओबेन डीलरशिप पर शुरू हो चुकी हैं, और डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से आरंभ होगी।
बेहतरीन परफॉर्मेंस और पावरफुल रेंज
Rorr EZ Sigma में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो अधिक तापमान सहन कर सकती है और लंबी लाइफ देती है। यह बाइक सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है, वहीं टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है। कंपनी का दावा है कि इसकी अधिकतम रेंज 175 किमी तक हो सकती है, जो इसे डेली कम्यूट और लंबी दूरी के सफर दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।
तीन राइडिंग मोड और फास्ट चार्जिंग
बाइक में Eco, City और Havoc नामक तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा, यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है और कंपनी का कहना है कि बाइक सिर्फ 1.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
शानदार डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी
Rorr EZ Sigma को Rorr प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्ज़न माना जा रहा है, जिसमें नया “इलेक्ट्रिक रेड” कलर और आकर्षक ग्राफिक्स शामिल हैं। पुराने रंग विकल्प जैसे फोटॉन व्हाइट, इलेक्ट्रो एम्बर और सर्ज सयान भी उपलब्ध हैं। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी और 17-इंच चौड़े टायर्स इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। नई सीट डिज़ाइन के कारण लंबे सफर में भी आराम मिलता है।
ये भी पढ़े: कार में एसी चलाकर सोना पड़ सकता है महंगा, नोएडा की घटना ने बढ़ाई चिंता
हाई-टेक फीचर्स और कनेक्टिविटी
बाइक में अब 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, और ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स हैं। नया रिवर्स मोड भी जोड़ा गया है, जिससे पार्किंग में आसानी होगी। साथ ही, Oben Electric App की एक साल की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगी, जिसमें राइड ट्रैकिंग, एंटी-थेफ्ट लॉक, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर और रिमोट डायग्नॉस्टिक्स जैसी सुविधाएं होंगी।
सुरक्षा का भी रखा गया पूरा ध्यान
बाइक में UBA (Unified Brake Assist), ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग आधारित सुरक्षा और 230 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
