अब सस्ती बाइक भी होगी ज्यादा सुरक्षित, 1 अप्रैल 2026 से हर दोपहिया में अनिवार्य होगा ABS

Anti-Lock Braking System: टू-व्हीलर से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अहम और जीवन रक्षक फैसला लिया है।
Now even affordable bikes will be safer, as ABS will be mandatory in all two-wheelers from April 1, 2026.
ABS In Two Wheelers (Source. Freepik)
Updated on

ABS In Two Wheelers: भारत में टू-व्हीलर से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक अहम और जीवन रक्षक फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल 2026 से भारत में बिकने वाली हर नई बाइक और स्कूटर में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS (Anti-Lock Braking System) का होना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर करोड़ों आम लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं।

क्यों जरूरी हो गया ABS?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में होने वाले कुल सड़क हादसों में से करीब 44% दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी होती हैं। हैरानी की बात यह है कि बाजार में बिकने वाले करीब 45% टू-व्हीलर 125cc से कम कैटेगरी में आते हैं। अब तक इस सेगमेंट में केवल कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया जाता था, जो दोनों ब्रेक को एक साथ एक्टिव करता है। हालांकि CBS एक बेसिक सेफ्टी फीचर है, लेकिन तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर यह उतना कारगर साबित नहीं होता। वहीं, ABS ऐसी स्थितियों में कहीं ज्यादा प्रभावी होता है। इसी वजह से सरकार ने इसे अनिवार्य बनाने का फैसला किया है।

ABS क्या होता है और कैसे करता है काम?

ABS यानी Anti-Lock Braking System एक एडवांस सेफ्टी तकनीक है, जो तेज ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से रोकती है।

ABS कैसे काम करता है?

जब राइडर अचानक जोर से ब्रेक लगाता है, तो बाइक के पहिए लॉक हो सकते हैं, जिससे फिसलने या गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ABS इस स्थिति में व्हील की स्पीड को सेंसर के जरिए लगातार मॉनिटर करता है। जैसे ही पहिया लॉक होने लगता है, सिस्टम ब्रेक प्रेशर को पल्सिंग एक्शन में कम-ज्यादा करता है। इससे पहिए लॉक नहीं होते और बाइक पर कंट्रोल बना रहता है। यह फीचर खासतौर पर गीली, फिसलन भरी और खराब सड़कों पर बेहद कारगर साबित होता है और एक्सीडेंट का खतरा काफी हद तक कम कर देता है।

किन गाड़ियों पर लागू होगा नया नियम?

सरकार के आदेश के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 के बाद लॉन्च होने वाली हर नई बाइक और स्कूटर में ABS देना अनिवार्य होगा। अब चाहे वह 100cc की एंट्री-लेवल बाइक हो या 250cc की हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइक, सभी में यह सेफ्टी फीचर मिलेगा। कुछ कंपनियां इस बदलाव के लिए पहले से तैयार हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Xtreme 125R, जिसे भारत की सबसे सस्ती 125cc ABS बाइक माना जा रहा है।

आम ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

इस फैसले से बाइक की कीमतों में थोड़ा इजाफा जरूर हो सकता है, लेकिन इसके बदले राइडर्स को ज्यादा सुरक्षा और बेहतर कंट्रोल मिलेगा। खासकर लोअर मिडिल क्लास और रोजाना बाइक चलाने वाले लोगों के लिए यह नियम जान बचाने वाला साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com