लॉन्च के एक महीने में Nissan की नंबर-1 SUV बनी Tekton, 1,670 यूनिट बिकीं, Creta-Seltos को देगी टक्कर

Nissan Tekton Sales: निसान इंडिया के लिए जुलाई का महीना काफी शानदार रहा है। जिसमें कंपनी की नई मिडसाइज SUV Tekton ने लॉन्च के महज एक महीने के भीतर ही बिक्री के मामले में बड़ा कमाल कर दिया है।
Nissan Magnite becomes its best-selling SUV within a month of launch
Nissan TektonSource. Nissan
Updated on

Nissan Tekton Price: निसान इंडिया के लिए जुलाई का महीना काफी शानदार रहा है। जिसमें कंपनी की नई मिडसाइज SUV Tekton ने लॉन्च के महज एक महीने के भीतर ही बिक्री के मामले में बड़ा कमाल कर दिया है। वहीं 9 जुलाई को भारतीय बाजार में उतारी गई इस SUV की जुलाई में 1,670 यूनिट डीलर्स तक डिस्पैच की गईं। निसान की कुल 4,518 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में Tekton की हिस्सेदारी करीब 37 फीसदी रही। इसके साथ ही कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 218 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसमें जुलाई 2025 में निसान ने 1,420 पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच किए थे।

Magnite और Gravite भी दे रहे हैं मजबूत साथ

Tekton के बाद Magnite निसान की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। जिसमें जुलाई में इसकी 1,462 यूनिट डीलर्स तक पहुंचाई गईं जिसका सीधा मतलब है कि कुल बिक्री में करीब 32 फीसदी हिस्सेदारी। वहीं Gravite MPV की 1,386 यूनिट डिस्पैच हुईं और इसकी हिस्सेदारी करीब 31 फीसदी रही। इसका मतलब है कि अब निसान की बिक्री सिर्फ एक मॉडल पर निर्भर नहीं है। फरवरी 2026 में Gravite और जुलाई में Tekton की एंट्री के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन मजबूत मॉडल हो गए हैं।

18.50 लाख तक जाती है कीमत

Nissan Tekton की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹18.50 लाख तक जाती है। SUV को 12 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। वहीं पहला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन 100hp की पावर देता है। वहीं, 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो इंजन 163hp की ताकत पैदा करता है। 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 1.3-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड वेट-क्लच DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Nissan Magnite becomes its best-selling SUV within a month of launch
2-3 हजार का Traffic Challan हुआ है? ऐसे कम हो सकता है जुर्माना, जानिए Lok Adalat से लेकर कोर्ट तक का तरीका

फीचर्स और सेफ्टी में भी मजबूत

वहीं Tekton के फीचर्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 48-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 6-स्पीकर Arkamys ऑडियो, रियर AC वेंट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay भी दिए गए हैं।

सेफ्टी के मोर्चे पर भी Tekton को Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि, असली चुनौती अब बिक्री की इस रफ्तार को बनाए रखने की है। मिडसाइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Tata Sierra, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate और Renault Duster जैसे मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com