Nissan Gravite MPV आज होगा लॉन्च

सिमरन सिंह

भारत में पहली Nissan MPV

Nissan Gravite कंपनी की भारत में पहली MPV होगी। अब तक ब्रांड SUV सेगमेंट में सक्रिय था, लेकिन अब फैमिली कार सेगमेंट में भी एंट्री कर रहा है।

All Source: Pinterest

CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित

इस MPV को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यही प्लेटफॉर्म कॉम्पैक्ट और किफायती गाड़ियों के लिए जाना जाता है। यह कार 4 मीटर से कम लंबाई वाले सेगमेंट में आएगी।

कैसा होगा एक्सटीरियर डिजाइन?

ग्रेवाइट में नए LED DRLs, बड़ा फ्रंट ग्रिल, नया बंपर डिजाइन और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही नए कलर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।

मॉडर्न और प्रीमियम लुक

डिजाइन को SUV जैसा बोल्ड टच दिया जा सकता है, जिससे यह बजट MPV होते हुए भी प्रीमियम फील दे सके।

मदार इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। साथ ही वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

डिजिटल और स्मार्ट फीचर्स

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जिंग पैड और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स इसे आधुनिक बनाएंगे।

फैमिली कम्फर्ट का पूरा ध्यान

कूल्ड ग्लोवबॉक्स जैसे फीचर लंबे सफर में राहत देंगे। उम्मीद है कि इसमें बेहतर सीटिंग स्पेस और बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा।

कितना दमदार होगा इंजन?

इस MPV में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यही इंजन Renault Triber में भी उपयोग होता है। इससे 72 हॉर्सपावर और 96 Nm टॉर्क मिलने की संभावना है। ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिल सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के बाद सामने आएगी, लेकिन अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

किनसे होगा सीधा मुकाबला?

बजट MPV सेगमेंट में Nissan Gravite का मुकाबला सीधे Renault Triber और Maruti Ertiga जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा।

लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म? इन 10 आसान स्टेप्स से बढ़ाएं बैकअप

Swipe Up