Volkswagen Taigun (Source. Volkswagen)
New Taigun 2026: अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। Volkswagen अपनी पॉपुलर SUV Taigun का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है और अब यह साफ हो गया है कि नई Taigun को 9 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।
टीजर में कार की केवल सिल्हूट दिखाई गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसके डिजाइन को पूरी तरह बदलने की बजाय उसे और ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाने पर काम कर रही है।
नई Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट का बॉडी स्ट्रक्चर मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने वाला है। हालांकि, कुछ ऐसे बदलाव किए जाएंगे जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बना देंगे। नई SUV में नए डिजाइन वाली हेडलाइट्स, बदला हुआ फ्रंट ग्रिल और नया बंपर देखने को मिलेगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जो इसकी लुक को और दमदार बनाएंगे। पीछे की तरफ भी कंपनी नए टेललैंप और थोड़ा बदला हुआ बंपर दे सकती है।
नई Taigun फेसलिफ्ट के अंदर सबसे बड़ा बदलाव केबिन में देखने को मिलेगा। कंपनी डैशबोर्ड का लेआउट बदल सकती है और इंटीरियर में नए कलर ऑप्शन जोड़ सकती है। इसके अलावा फीचर्स की लिस्ट भी पहले से ज्यादा लंबी होगी। माना जा रहा है कि इसमें वही कई फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में देखने को मिले हैं। अच्छी बात यह है कि इस बार बेस वेरिएंट में भी पहले से ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं, जिससे कम बजट वाले ग्राहकों को भी फायदा होगा।
Volkswagen नई Taigun फेसलिफ्ट में अपने पुराने और भरोसेमंद इंजन ऑप्शन को ही जारी रखेगी। इसमें 1.0 लीटर TSI और 1.5 लीटर TSI इंजन मिलेगा। हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है। 1.0 लीटर इंजन के साथ मिलने वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक से बदला जा सकता है। इससे ड्राइविंग और भी स्मूद और बेहतर हो सकती है। वहीं, 1.5 लीटर इंजन पहले की तरह 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आएगा।
ये भी पढ़े: गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
नई Taigun उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस तीनों चाहते हैं। कंपनी इसमें ज्यादा बदलाव किए बिना उसे और ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश कर रही है। 9 अप्रैल को लॉन्च के बाद इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की जानकारी सामने आएगी, लेकिन अभी से यह SUV बाजार में हलचल मचा रही है।