Maruti Brezza Facelift 2026 (Source. Brezza) 
ऑटोमोबाइल

नई Brezza होगी जल्द लॉन्च, फीचर्स देख दिल हो जाएगा खुश

New Brezza Features: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की लोकप्रिय SUV ब्रेजा ने साल 2022 में लॉन्च होते ही जबरदस्त पकड़ बना ली थी। अब इसका नया मॉडल आ रहा है।

सिमरन सिंह

Maruti Brezza Facelift 2026: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की लोकप्रिय SUV ब्रेजा ने साल 2022 में लॉन्च होते ही जबरदस्त पकड़ बना ली थी। यह कार कुछ ही समय में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हो गई।

लेकिन अब बाजार में प्रतिस्पर्धा पहले से ज्यादा तेज हो गई है। इसी कारण कंपनी इस SUV को अपडेट करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति जल्द ही ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है, जिसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है।

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

नई ब्रेजा का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा। ऐसे में कंपनी इस बार इसे और ज्यादा फीचर-लोडेड और मॉडर्न बनाने पर फोकस कर रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सके।

डिजाइन में क्या दिखेगा नया?

डिजाइन के मामले में नई ब्रेजा का बेसिक लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है। हेडलैम्प और टेललैम्प में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कंपनी फ्रंट बंपर और ग्रिल में हल्के बदलाव कर सकती है, जिससे कार को नया और फ्रेश लुक मिलेगा। इसके अलावा नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी जोड़े जा सकते हैं, जो इसके ओवरऑल डिजाइन को और आकर्षक बनाएंगे।

फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव

फेसलिफ्ट मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव फीचर्स के रूप में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मौजूदा 9-इंच स्क्रीन की जगह करीब 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ नया यूजर इंटरफेस (UI) भी मिलेगा, जो पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट होगा। ORVM पर दिखे एक्सटेंशन से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग आसान हो जाएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या रहेगा खास?

इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई ब्रेजा में वही 1.5-लीटर K15C इंजन मिल सकता है, जो पेट्रोल, CNG और माइल्ड-हाइब्रिड विकल्पों में आता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी सिलेंडर दिया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस पहले से बेहतर हो जाएगा।

क्या होगी खास बात?

नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में डिजाइन में हल्का बदलाव जरूर होगा, लेकिन असली गेम-चेंजर इसके फीचर्स होंगे। कंपनी इसे ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाने की तैयारी कर रही है। अगर आप मिडिल क्लास बजट में एक भरोसेमंद और फीचर-लोडेड SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आने वाली ब्रेजा आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग