-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- 2025 Hyundai Venue Vs Maruti Brezza Vs Tata Nexon Car Comparison
Hyundai Venue हुई भारत में लॉन्च, Nexon और Brezza से होगा तगड़ा मुकाबला
- Written By: सिमरन सिंह
Car Comparison 2025: Hyundai ने अपनी नई 2025 Venue को लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह कार अब Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon को सीधी टक्कर देगी।

Hyundai Venue Vs Maruti Brezza Vs Tata Nexon में क्या है खास। (सौ. Hyundai)
Hyundai Venue Vs Maruti Brezza Vs Tata Nexon: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हलचल मचाते हुए Hyundai ने अपनी नई 2025 Venue को लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में यह कार अब Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon को सीधी टक्कर देगी। ये दोनों मॉडल लंबे समय से इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं, इंजन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में कौन-सी SUV है सबसे दमदार।
इंजन और परफॉर्मेंस: Venue के तीन दमदार इंजन ऑप्शन
नई Hyundai Venue 2025 में कंपनी ने तीन इंजन विकल्प दिए हैं:
- 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: 83hp पावर और 114Nm टॉर्क
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 120hp पावर और 172Nm टॉर्क, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है
- 1.5-लीटर डीजल इंजन: 116hp पावर और 250Nm टॉर्क, जो अब मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है
Maruti Suzuki Brezza में 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102hp पावर और 136.8Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। ब्रेजा का सीएनजी वेरिएंट 86.6hp पावर और 121.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं, Tata Nexon इस मामले में सबसे ज्यादा विकल्प देती है पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118hp पावर देता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 113hp पावर जेनरेट करता है। सीएनजी वर्जन में पावर 99hp तक मिलती है। इसमें 5-स्पीड, 6-स्पीड, AMT और DCT जैसे गियरबॉक्स विकल्प भी मौजूद हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी: Venue बनी सबसे हाई-टेक SUV
2025 Venue में कंपनी ने लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन दिया है। इसमें दो 12.3-इंच के पैनोरमिक डिजिटल डिस्प्ले मिलते हैं एक इंफोटेनमेंट और दूसरा डिजिटल क्लस्टर के लिए। यह सिस्टम NVIDIA हार्डवेयर पर चलता है। फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बोस 8-स्पीकर सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS की सुविधा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Brezza में 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 4-स्टार NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग, और 360° कैमरा मिलता है।
Tata Nexon में 10.25-इंच टचस्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, वॉइस-कंट्रोल सनरूफ, और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। इसमें 6 एयरबैग, ESP, TPMS, और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं।
किसे चुनें आपके लिए बेहतर SUV?
अगर आप पावर और वेरिएंट ऑप्शन्स चाहते हैं तो Tata Nexon सबसे बहुमुखी विकल्प है। फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में नई Hyundai Venue 2025 अपने क्लास में सबसे एडवांस लगती है। वहीं Maruti Suzuki Brezza अब भी माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और विश्वसनीयता के कारण एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है।
अंततः, चुनाव आपके बजट, पसंद और जरूरतों पर निर्भर करता है।
2025 hyundai venue vs maruti brezza vs tata nexon car comparison
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














