नई बजाज पल्सर RS200, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च
जिससे इसकी कीमत में भी इजाफा हुआ है। बजाज की यह फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक पहली बार 2015 में लॉन्च हुई थी। अब 2025 में इसे नए फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ अपडेट किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Jan 14, 2025 | 12:03 PM
Bajaj Race RS200 शानदार बाइक के शानदार फीचर्स। (सौ. Bajaj)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में नई बजाज पल्सर RS200 लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस पॉपुलर मोटरसाइकिल को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है, जिससे इसकी कीमत में भी इजाफा हुआ है। बजाज की यह फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक पहली बार 2015 में लॉन्च हुई थी। अब 2025 में इसे नए फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ अपडेट किया गया है।
कीमत और नए वेरिएंट्स
बजाज पल्सर RS200 के एक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपये है। इस मॉडल की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 10 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। कंपनी ने इस बाइक को तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश किया है:
ग्लॉसी रेसिंग रेड
- पर्ल मैटेलिक व्हाइट
- एक्टिव सेटिन ब्लैक
उन्नत फीचर्स
2025 बजाज पल्सर RS200 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
फिर लौटी मिडिल क्लास की फेवरेट Pulsar 180, सस्ती कीमत में दमदार बाइक
कम बजट में स्टाइल और पावर, Pulsar या Apache कौन सी बाइक बनेगी सपनों की सवारी?
कम बजट में स्पोर्टी बाइक का सपना होगा पूरा, 2026 Bajaj Pulsar 125 के लुक और फीचर्स है दमदार
- नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल: इसे ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
- टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन और SMS अलर्ट: सफर के दौरान यह फीचर बेहद उपयोगी है।
- ट्विन प्रोजेक्टर लेंस और एलईडी DRLs: बाइक को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं।
- नए बॉडी ग्राफिक्स: इसके लुक्स को और ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इंजन और परफॉर्मेंस
- बजाज ने नई पल्सर RS200 में वही 200 cc BS VI, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन बरकरार रखा है।
- यह इंजन 9,750 rpm पर 24.1 bhp की पावर और 8,000 rpm पर 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
- बाइक में तीन राइडिंग मोड्स – रोड, रेन और ऑफ-रोड – शामिल हैं, जो पहले Pulsar N250 में देखे गए थे।
New bajaj pulsar rs200 launched with great features and powerful performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 14, 2025 | 12:03 PM
