Mahindra Thar का नया अवतार लॉन्च, ₹10.32 लाख में मिलेगी SUV, डिजाइन से फीचर्स तक हुए ये बड़े बदलाव

Mahindra Thar OG: Mahindra ने पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Thar का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। वहीं इसे Thar OG नाम दिया है जो शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये में लिया जा सकता है।
New avatar of Mahindra Thar launched ₹10.32 lakh design to features
Mahindra Thar OG हुई लॉन्च।Source. Mahindra
Published on
Updated on

Thar OG Price: Mahindra & Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Thar का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसे Thar OG नाम दिया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है। वहीं साल 2020 में मौजूदा जनरेशन Thar की लॉन्चिंग के बाद यह इसका पहला बड़ा अपडेट है। साथ ही नई Thar OG में डिजाइन और फीचर्स के साथ प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन और स्टीयरिंग में भी बदलाव किए गए हैं।

Thar OG में क्या बदला?

नई Mahindra Thar OG के डिजाइन कि बात करें तो इसमें Thar Roxx की साफ झलक देखने को मिलती है। वहीं SUV के फ्रंट में नई ग्रिल के साथ C-शेप DRLs वाले LED हेडलैंप भी दिए गए हैं। साथ ही नए डिजाइन का बंपर इसके दमदार लुक को बरकरार रखता हैं और साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही है लेकिन अब इसमें नए 19-इंच अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। इस नई SUV के रियर डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। फिर भी टेललाइट्स के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं यह SUV को Artemis Silver और Jeans Blue जैसे नए कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है।

अंदर से ज्यादा प्रीमियम हुई SUV

जानकारी के लिए बता दें कि केबिन में ट्रफल ब्राउन लेदरेट सीट्स को ब्लैक थीम के साथ जोड़ा गया है। सबसे खास बदलाव दूसरी रो में देखने को मिलता है जहां अब आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर्स दिए गए हैं। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि नई Thar OG में NVH यानी शोर, कंपन और हार्शनेस को भी कम किया गया है। वहीं SUV में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और MID इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक ORVMs, Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स शामिल हैं।

New avatar of Mahindra Thar launched ₹10.32 lakh design to features
EV खरीदने में कौन सा राज्य सबसे आगे? चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, जानिए किस राज्य ने मारी बाजी

सेफ्टी और ऑफ-रोडिंग पर भी फोकस

सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑल-डिस्क ब्रेक, व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, रोल-ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें Mud, Sand और Snow जैसे डेडिकेटेड टेरेन मोड मिलते हैं।

तीन इंजन ऑप्शन, कीमत ₹10.32 लाख से शुरू

Thar OG में 1.5-लीटर डीजल, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प देखने को मिलते हैं। 1.5-लीटर डीजल इंजन 116 hp और 300 Nm, 2.2-लीटर डीजल 150 hp और 330 Nm, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 159 hp और 330 Nm का आउटपुट देता है। SUV में RWD और 4x4 दोनों विकल्प मौजूद हैं। वहीं नई Thar OG को नए-जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें Watts linkage और Da Vinci dampers के साथ अपडेटेड सस्पेंशन दिया गया है जिसका उद्देश्य राइड क्वालिटी को बेहतर करना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com