नई Mahindra Thar 3-Door में होगा बड़ा बदलाव, लॉन्च से पहले सामने आया लुक, मिल सकते हैं Roxx वाले फीचर्स

Mahindra Thar 2027: Mahindra अपनी पॉपुलर SUV Thar 3-Door को लाने की तैयारी कर रहा है। जो 2027 में आ सकती है। जिसमें इसके लुक के साथ फीचर्स में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेगे।
new Mahindra Thar 3-Door look revealed ahead of launch Roxx srs13
Mahindar की नए कार का लॉन्च हुआ लुक।Source. Social Media
Published on
Updated on

Mahindra Thar 3-Door Facelift: Mahindra अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV Thar 3-Door को एक बार फिर अपडेट करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने आगामी 2027 Mahindra Thar 3-Door facelift का टीजर जारी कर दिया है। इसे आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि पिछले दो साल में यह SUV का दूसरा अपडेट होगा। जिसमें इस बार बदलाव सिर्फ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक अपडेट तक सीमित रहने के बजाय एक्सटीरियर और फीचर लिस्ट में भी देखने को मिल सकते हैं।

नई Thar का फ्रंट लुक होगा ज्यादा दमदार

जानकारी में बताया जा रहा है कि 2027 Thar 3-Door के फ्रंट हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव नजर आने की उम्मीद हो सकती है। साथ ही इसमें टेस्ट म्यूल्स और टीजर से संकेत मिलता है कि SUV में नया बंपर, ज्यादा चौड़ी ग्रिल और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिल सकते हैं। वहीं हेडलैंप में इंटीग्रेटेड DRLs दिए जाने की संभावना है जिसका डिजाइन बड़ी Thar Roxx से प्रेरित हो सकता है। इसमें एक और दिलचस्प बदलाव ग्रिल के ऊपर देखने को मिलेगा। जिसमें Mahindra का वर्डमार्क अब अलग बैज की तरह लगाने के बजाय सीधे फ्रंट फेसिया में स्टेंसिल किया हुआ नजर आ सकता है।

new Mahindra Thar 3-Door look revealed ahead of launch Roxx srs13
Mahindar की नए कार का लॉन्च हुआ लुक।Source. Social Media

साइड और रियर प्रोफाइल में भी बदलाव

SUV के साइड प्रोफाइल में भी कुछ अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें टेस्ट म्यूल्स में फ्रंट व्हील आर्च पर लगे फेंडर एक्सटेंशन में बदलाव के संकेत मिले हैं। इसके अलावा नई डिजाइन के अलॉय व्हील भी मिल सकते हैं। साथ ही पीछे की तरफ कंपनी बंपर को रिवाइज कर सकती है। टेल लैंप के डिजाइन में भी छोटे बदलाव किए जाने की संभावना है। जिसका सीधा मतलब है कि नई Thar का ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसा रहेगा लेकिन इसे पहले से ज्यादा फ्रेश लुक देने की कोशिश की जाएगी।

new Mahindra Thar 3-Door look revealed ahead of launch Roxx srs13
फेस्टिव सीजन में कार खरीदने वालों की मौज, GST में बदलाव से मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट

केबिन में Roxx से मिल सकते हैं नए फीचर्स

Mahindra ने 2025 अपडेट में Thar के केबिन में पहले ही कई बड़े बदलाव किए थे। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डोर-माउंटेड पावर विंडो स्विच, नए A-पिलर ग्रैब हैंडल, रियर AC वेंट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और USB Type-A व Type-C पोर्ट शामिल थे। वहीं अब 2027 मॉडल में कंपनी का फोकस फीचर एनरिचमेंट पर रह सकता है। SUV में Thar Roxx से कुछ टेक्नोलॉजी जैसे ड्राइव/टेरेन मोड और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल किए जाने की उम्मीद है। सीटों के फैब्रिक में भी बदलाव संभव है।

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

साथ ही मैकेनिकल तौर पर नई Thar में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं। 1.5-लीटर डीजल रियर-व्हील ड्राइव के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स में मिल सकता है जबकि 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। वहीं 4x4 का विकल्प भी बड़े इंजन वाले वेरिएंट्स में मिलता रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com