भारत की सबसे महंगी कार के मालिक नहीं मुकेश अंबानी, जानिए इस कार की खासियतें
Audi A9 Chameleon भारत की सबसे महंगी कार है लेकिन इसके मालिक मुकेश अंबानी नहीं बल्कि उनकी पत्नी नीता अंबानी है। ऐसे में ये जानना काफी दिलचस्प होगा की इस कार में क्या खास है।
- Written By: सिमरन सिंह
Audi A9 Chameleon की मालिक नीता अंबानी। (सौ. Design)
Audi A9 Chameleon: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को भले ही लग्जरी गाड़ियों के शौक के लिए जाना जाता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी कार उनकी नहीं, बल्कि उनकी पत्नी नीता अंबानी की है? बिजनेसवुमन नीता अंबानी के पास मौजूद यह कार अपने फीचर्स, डिजाइन और कीमत के मामले में बेहद खास है और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कितनी महंगी है नीता अंबानी की कार?
अंबानी परिवार की कार कलेक्शन में कई लग्जरी ब्रांड्स की गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन Audi A9 Chameleon को भारत की सबसे महंगी कार माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।
इस कार की खास बात यह है कि इसके मालिक खुद नीता अंबानी हैं, न कि मुकेश अंबानी। यह जानकारी कई लोगों को चौंका सकती है, क्योंकि अमूमन यही माना जाता है कि इतनी महंगी कार मुकेश अंबानी के पास होगी।
सम्बंधित ख़बरें
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स
Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में
बजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
बटन दबाते ही बदल जाता है कार का रंग
Audi A9 Chameleon को दुनिया की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस कारों में गिना जाता है। इसका सबसे खास फीचर है – रंग बदलने की क्षमता। इस कार का पेंट स्कीम इलेक्ट्रिकली कंट्रोल्ड है, जिससे महज़ एक बटन दबाते ही इसका रंग बदल जाता है। पूरी दुनिया में इस तरह की केवल 11 यूनिट्स ही बनाई गई हैं, जिससे यह और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है।
ये भी पढ़े: Tata पंच ने पार किया 6 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा, बनी भारत की पसंदीदा SUV
दमदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस
इस कार में कंपनी ने 4.0 लीटर V8 इंजन दिया है, जो करीब 600 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। कार की लंबाई करीब 5 मीटर है और इसमें केवल दो दरवाजे दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, इसके विंडशील्ड और रूफ को एक ही यूनिट के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसमें मौजूद तकनीकी फीचर्स और लग्जरी एलिमेंट्स इसे बाकी सभी कारों से अलग और खास बनाते हैं। “नीता अंबानी के पास देश की सबसे महंगी और एडवांस कार है, जो सिर्फ शो-पीस नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का अद्भुत नमूना है।”
