2025 के सबसे किफायती और दमदार स्कूटर: जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट
Low Maintenance Scooters: भारत में स्कूटर सबसे पसंदीदा टू-व्हीलर रहे हैं। पुरुष व महिलाओं दोनों के लिए सुविधाजनक होने के कारण इनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
कौन सी स्कूटर होगी आपके लिए सही। (सौ. Pexels)
Affordable Scooters in India: भारत में स्कूटर हमेशा से ही सबसे पसंदीदा टू-व्हीलर रहे हैं। आसान ड्राइविंग, कम मेंटेनेंस और पुरुष व महिलाओं दोनों के लिए सुविधाजनक होने के कारण इनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। साल 2025 में बाजार में कई दमदार स्कूटर उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि माइलेज और फीचर्स में भी शानदार हैं। आइए जानते हैं उन चार लोकप्रिय स्कूटर्स के बारे में जिन्हें आप इस साल खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
Honda Activa 6G: भरोसे का दूसरा नाम
Honda Activa India की सबसे ज़्यादा बिकने वाली स्कूटर है। इसमें 109.51cc सिंगल-सिलेंडर BS6 इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर लगभग 50-55 किमी/लीटर तक आसानी से चल सकता है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और हल्के डिज़ाइन के चलते यह शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त है।
- मेंटेनेंस कॉस्ट बेहद कम
- भरोसेमंद परफॉर्मेंस
- देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्कूटर
- कीमत: ₹77,000 (एक्स-शोरूम)
TVS Jupiter 125: फीचर्स से भरपूर
टीवीएस जुपिटर 125 भारतीय ग्राहकों की दूसरी सबसे पसंदीदा स्कूटर मानी जाती है। इसमें 124.8cc BS6 इंजन दिया गया है, जो 50 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इस स्कूटर की खासियत है:
सम्बंधित ख़बरें
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
- बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज
- USB चार्जिंग पोर्ट
- स्मार्ट कनेक्ट फीचर
- स्टाइलिश डिज़ाइन और स्मूद परफॉर्मेंस इसे एक्टिवा का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनाते हैं।
- कीमत: ₹79,000 (एक्स-शोरूम)
TVS Ntorq 125: यूथ की पहली पसंद
युवा राइडर्स के बीच टीवीएस एनटॉर्क 125 बेहद लोकप्रिय है। इसमें 124.8cc BS6 इंजन मौजूद है जो आपको 45-50 किमी/लीटर का माइलेज देता है। इस स्कूटर की हाई-टेक खूबियां इसे और भी खास बनाती हैं:
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- वॉयस कमांड फीचर
- इनबिल्ट नेविगेशन
- इसका स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे युवाओं के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाते हैं।
- कीमत: ₹68,885 (एक्स-शोरूम)
ये भी पढ़े: फिर शुरू हुई Rapido और Ola-Uber की बाइक टैक्सी सर्विस, नहीं होगी इस शहर के लोगों को परेशानी
ध्यान दें
अगर आप 2025 में किफायती और भरोसेमंद स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो Honda Activa 6G, TVS Jupiter 125 और TVS Ntorq 125 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और एडवांस फीचर्स इन स्कूटर्स को खास बनाते हैं। इसके साथ ही ये स्टाइल में भी काफी शानदार है जो पुरुष और महिला दोनों के लिए इसें एक अच्छा विकल्प बनाती है।
