-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Mg Windsor Ev You Can Save Rs 10 Lakh In 5 Years Compared To A Petrol Car Know How
MG Windsor EV: पेट्रोल कार की तुलना में 5 साल में बचा सकते हैं 10 लाख रुपये! जानिए कैसे
- Written By: सिमरन सिंह
सबसे खास बात यह है कि MG Windsor EV के उपयोग से पेट्रोल कार की तुलना में 5 सालों में पूरे 10 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। अब सवाल यह है कि कैसे? आइए, इस गणना को विस्तार से समझते हैं।

MG Windsor EV में क्या है खासियत। (सौ. MG)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में जब भी सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बात होती है, तो MG Windsor EV का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह न केवल भारत की सबसे अधिक बिकने वाली EV में से एक है, बल्कि किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ आती है।
सबसे खास बात यह है कि MG Windsor EV के उपयोग से पेट्रोल कार की तुलना में 5 सालों में पूरे 10 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। अब सवाल यह है कि कैसे? आइए, इस गणना को विस्तार से समझते हैं।
MG Windsor EV को EMI पर खरीदने का गणित
MG Windsor EV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि इसकी प्रतिस्पर्धी कारों की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार पर लगभग 75,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन, टीसीएस और इंश्योरेंस खर्च आता है।
सम्बंधित ख़बरें
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार
अगर आप 1.80 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 8.94 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। 9% ब्याज दर पर 36 महीनों तक इस लोन को चुकाने के लिए हर महीने 28,429 रुपये की EMI देनी होगी।
वहीं, कॉम्पैक्ट ICE SUV के लिए 1.59 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन, टीसीएस और इंश्योरेंस खर्च होगा। अगर आप 1.80 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो 9.78 लाख रुपये का कार लोन लेना पड़ेगा।
EMI की तुलना करें तो:
- MG Windsor EV: ₹28,429/महीना
- कॉम्पैक्ट ICE SUV: ₹31,127/महीना
- मिड-साइज़ ICE SUV: ₹46,364/महीना
प्रति किलोमीटर खर्च में बड़ा अंतर
MG Windsor EV और पेट्रोल SUV के प्रति किलोमीटर खर्च की तुलना करें, तो EV का खर्च काफी कम है।
MG Windsor EV:
- बैटरी रेंटल: ₹3.5/km
- चार्जिंग कॉस्ट: ₹1/km
- कुल खर्च: ₹4.5/km
कॉम्पैक्ट ICE SUV और मिड ICE SUV:
- पेट्रोल कॉस्ट: ₹8/km
अगर आप हर महीने 1,500 किमी की ड्राइविंग करते हैं, तो:
- MG Windsor EV का खर्च: ₹6,750/महीना
- कॉम्पैक्ट ICE SUV का खर्च: ₹12,000/महीना
5 साल में कैसे बचेंगे 10 लाख रुपये?
अगर EMI और प्रति किलोमीटर खर्च को मिलाया जाए, तो हर महीने:
- MG Windsor EV: ₹35,179
- कॉम्पैक्ट ICE SUV: ₹43,127
- मिड-साइज़ ICE SUV: ₹58,364
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
5 साल में बचत:
- कॉम्पैक्ट ICE SUV की तुलना में MG Windsor EV लेने से ₹4,20,668 की बचत।
- मिड-साइज़ ICE SUV की तुलना में MG Windsor EV लेने से ₹10,17,000 की बचत।
अगर आप लॉन्ग-टर्म सेविंग, लो मेंटेनेंस और पर्यावरण हितैषी गाड़ी चाहते हैं, तो MG Windsor EV एक शानदार विकल्प है।
Mg windsor ev you can save rs 10 lakh in 5 years compared to a petrol car know how
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Western Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
Jul 16, 2026 | 12:34 PMIraq PM Meets Trump: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद इराक के पीएम ने मिलाया अमेरिका से हाथ
Jul 16, 2026 | 12:33 PMउखाड़ने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना? गजानन नगर के नागरिकों ने उठाए उद्यान की कार्यप्रणाली पर सवाल
Jul 16, 2026 | 12:30 PMचीन में बांध टूटने से मची भारी तबाही, अब तक 39 की मौत, 9 लापता; कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 12:26 PMIND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट
Jul 16, 2026 | 12:23 PMविदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
Jul 16, 2026 | 12:23 PMआगरा में फिर जर्जर भवन बना मौत का कारण: लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Jul 16, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














