Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन है असली EV किंग? MG Windsor EV vs Tata Punch EV, कीमत और फीचर्स में जबरदस्त टक्कर

Best Electric Car: पेट्रोल और डीजल के दाम में उतार चढ़ाव आने से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है ऐसे में भारत की दो टॉप EV MG Windsor EV vs Tata Punch EV में से आपके कौन सही होगा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 04, 2026 | 04:48 PM

MG Windsor EV vs Tata Punch EV (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

MG Windsor EV vs Tata Punch EV: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में उतार चढ़ाव आने से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी के साथ ही अब ग्राहकों को सामने विकल्पों की कमी नहीं हैं। ऐसे में आप भी EV खरीदने की सोच रहे है तो भारत की दो जानी मानी EV MG Windsor EV और Tata Punch.ev के बारे में आपको पता होना चाहिए। इन दोनों में ही देखा जाने वाला फर्क है जिसमें एक प्रीमियम बिजनेस क्लास अनुभव देने वाली Windsor EV है तो दूसरी तरफ बजट-फ्रेंडली लेकिन फीचर-लोडेड Punch.ev है। ऐसे में आइए जानते हैं की कौन सी EV आपके लिए बेहतर होगी।

रेंज और परफॉर्मेंस: कौन देगा लंबा साथ?

रेंज और परफॉर्मेंस किसी भी कार के लिए एक जरूरी पहलों है जिसमें MG Windsor EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं जो 38 kWh (331–332 किमी रेंज) और 52.9 kWh (449 किमी रेंज) के है। दोनों वेरिएंट 134 bhp की पावर और 200 Nm टॉर्क देते हैं, जिससे गाड़ी को स्मूद और पावरफुल पर्फोर्मांस मिलता है।

इसके अलावा Tata Punch.ev भी दो बैटरी विकल्प के साथ आती है जिसमें 30 kWh (लगभग 355 किमी) और 40 kWh (468 किमी सर्टिफाइड, रियल वर्ल्ड ~355 किमी) के ऑप्सन शामिल है। इसके फीचर्स को देखे तो 40 kWh वेरिएंट 127 PS की पावर और 154 Nm टॉर्क के साथ 0–100 किमी/घंटा सिर्फ 9 सेकंड में पकड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन

Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव

मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस

दोनो के बारें में जानने के बाद ये तो साफ है कि रेंज के मामले में दोनों एक दूसरे को कड़ी देते हैं, लेकिन Windsor EV की बड़ी बैटरी इसे Tata से थोड़ा आगे रखती है।

फीचर्स और लग्जरी: बिजनेस क्लास vs स्मार्ट वैल्यू

कार का लुक और उसके अदंर के फीचर्स भी कार लेने से पहले जानना जरूरी है इसमें MG Windsor EV का इंटीरियर हाई-टेक और लग्जरी फील देने वाला बनाया गया है। जिसमें 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, Aero-Lounge सीट्स (135° रीक्लाइन), पैनोरमिक ग्लास रूफ और Level-2 ADAS वाले शानदार फीचर्स भी दिए गए है।

दूसरी ही तरफ Tata Punch.ev के लुक को शानदार बनाने के लिए इसमें 10.25-इंच ड्यूल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360° कैमरा और वॉयस-असिस्टेड सनरूफ जैसे फीचर्स मौजूद है।

इन दोनों के बारें में जान कर ये साफ तौर पर पता चलता है कि लुक के मामले में Windsor EV लग्जरी और टेक्नोलॉजी में आगे है, जबकि Punch.ev किफायती दाम में स्मार्ट फीचर्स देने का वादा करती है।

कीमत: बजट या प्रीमियम

कार के बारें में सभी चीजों को देखने के बाद आखिर में उसकी कीमत भी मायने रखती है ऐसे में MG Windsor EV की कीमत लगभग ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹18.50 लाख तक जाती है। वहीं आगे बढ़ते हुए Battery as a Service (BaaS) के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख तक आ सकती है।

दूसरी तरफ Tata Punch.ev की कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होकर ₹12.59 लाख तक जाती है, और BaaS मॉडल में यह ₹6.49 लाख तक सस्ती हो सकती है। जो कम बजट वालों के लिए शानदार रहेगा।

कीमत को जानने के बाद Punch.ev बजट सेगमेंट में जबरदस्त वैल्यू देती है, लेकिन Windsor EV उन ग्राहकों के लिए है जो प्रीमियम लुक के लिए कार ले रहे है।

सेफ्टी और स्पेस: कौन ज्यादा भरोसेमंद?

कार में कीमत, डिजाइन के साथ सुरक्षा भी जरूरी होती है, ऐसे में दोनों EV में 6 एयरबैग, ABS, EBD और ESP जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा Windsor EV में 604 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो लंबी ट्रिप के लिए एक बेहतर फीचर है। वहीं Punch.ev कॉम्पैक्ट साइज के साथ शहर के लिए ज्यादा आसान ड्राइविंग अनुभव देती है।

ये भी पढ़े: Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन

MG Windsor EV vs Tata Punch.ev

फीचर MG Windsor EV Tata Punch.ev
सेगमेंट प्रीमियम CUV कॉम्पैक्ट SUV
बैटरी 38 kWh / 52.9 kWh 30 kWh / 40 kWh
रेंज 331-449 किमी 355-468 किमी
पावर 134 bhp 127 PS
चार्जिंग 0-80% ~45-55 मिनट 20-80% ~26 मिनट
स्क्रीन 15.6 इंच 10.25 इंच ड्यूल
बूट स्पेस 604 लीटर कम (कॉम्पैक्ट)
कीमत ₹13.99-₹18.50 लाख ₹9.69-₹12.59 लाख

Navbharat की सलाह कौन सी EV खरीदें?

Navbharat अपने पढ़ने वाली ऑडियंस को सलाह देता है कि अगर आप प्रीमियम फीचर्स, ज्यादा स्पेस और लग्जरी चाहते हैं, तो आपके लिए MG Windsor EV बेहतर विकल्प होगी। लेकिन अगर आप उनलोगों में से है जिनका बजट कम है और आपको शहर के लिए एक स्मार्ट, किफायती और भरोसेमंद Tata Punch.ev ही पड़ेगी।

Mg windsor ev vs tata punch ev battle of price and features

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Vehicle
  • Tata Car

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.