- Hindi News »
- Automobile »
- Fortuner Faces Stiff Competition Nissan Terrano Set To Return
Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
Nissan Terrano 2026: Nissan जल्द ही कार प्रेमियों के लिए नई SUV Nissan Terrano को लेकर आने वाली है, जिसमें पुराने लुक को बदलते हुए कार को नया और ज्यादा फीचर्स वाला लुक दिया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह

Nissan Terrano (Source. Nissan)
Nissan Terrano Next Generation Launch: भारत में कार प्रेमियों के बीच SUV का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी ट्रेंड में ऑटो कंपनियां लगातार शानदार मॉडलर्स लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई हैं। इस रेस में जापानी कंपनी Nissan भी बड़ा दांव खेलते हुए नजर आ रही है। Nissan अपनी पॉपुलर SUV Terrano को नए, ज्यादा पावरफुल अवतार में वापस लाने की प्लानिग कर रही है जो सीधे प्रीमियम SUV सेगमेंट को टारगेट करने वाला है।
पुरानी Terrano की नई वापसी
Nissan अपनी पुरानी और जानी मानी SUV Terrano को नए अवतार में ऑटो बाजार के अदंर वापस ला रहा है, जो इस बार फीचर्स के मामले में भरपूर होने के साथ ज्यादा बड़ी और मजबूत होगी। वहीं बता दें कि नई जनरेशन Nissan Terrano को एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके साथ ही इस SUV को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी, पावरफुल और प्रीमियम कारों को पसंद करते है। जिसमें इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी SUVs के साथ किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
डिजाइन में दिखेगा रफ एंड टफ अवतार
SUV के डिजाइन की बात करें तो नई Terrano पहले से काफी अलग और ज्यादा दमदार होने वाली है। जिसमें इसका लुक बॉक्सी और ऑफ-रोडिंग स्टाइल होने वाला है, जिससे यह एक मजबूत SUV की पहचान बनता है। इसमें मिलने वाले फायदें को देखे तो इसमें बड़े बंपर, मोटी बॉडी क्लैडिंग, बड़े टायर और रूफ रैक जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। SUV में पीछे की तरफ स्पेयर व्हील और साइड में लैडर जैसी चीजें इसे एक एडवेंचर SUV का लुक देती है। कुल मिलाकर पूरी बात यह है कि ये SUV उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर का शौक रखते हैं।
इंजन और टेक्नोलॉजी: हाइब्रिड पावर का मिलेगा साथ
मिली जानकारी के मुताबिक इस SUV में सबसे खास प्लेटफॉर्म और इंजन होने वाला है, जो एक मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल बड़ी और ऑफ-रोड SUVs में होता है। SUV में इन फीचर् के अलावा पेट्रोल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है, जो बेहतर माइलेज और कम पॉल्यूशन के लिए जानी जाती है। इस बड़े कदम को उठाने के बाद Nissan को भविष्य के इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रेंड के साथ भी जोड़ता है, जो भविष्य में Nissan के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
कीमत और लॉन्च: कब तक आएगी ये SUV?
SUV के फायदे जानने के बाद लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि नई Terrano की कीमत क्या होगी? जो जानकारी के मुताबिक लगभग 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद की जा रही है, जिससे यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में आ जाएगी। लेकिन भारत में इसके लॉन्च का फैसला कंपनी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग और निवेश योजनाओं पर निर्भर करेगा कि यह कब भारत में आएंगी।
अगर आने वाले समय में सब कुछ सही रहा तो ये SUV अगले 1–2 साल के अंदर भारतीय बाजार में आ सकती है। जो नई Nissan Terrano को पुराने की तुलना में ज्यादा एडवांस बनाएगा। जिसमें दमदार लुक, नई टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड इंजन और बेहतर ऑफ-रोडिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
प्रीमियम SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
प्रीमियम SUV मार्केट की तस्वीर को देखे तो नई Terrano की एंट्री के बाद प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी। अगर Nissan भविष्य में इसको सही कीमत और फीचर्स के साथ लॉन्च करती है तो यह Fortuner जैसी बड़ी गाड़ियों को कड़ी पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है।
Fortuner faces stiff competition nissan terrano set to return
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम हुआ शर्मसार, नाबालिग का शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी रखकर ले जाते दिखे बेबस परिजन
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMExplainer: क्या है लिपुलेख विवाद? समझिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छिड़े बहस की पूरी कहानी
May 04, 2026 | 02:51 PMMPPSC Bharti 2026: साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 39 हजार रुपये तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन
May 04, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














