वर्टेलो और एमजी मोटर इंडिया की पार्टनरशिप, 3,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का टारगेट
MG मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भारत में एक ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। जिसे 2019 में भारत में स्थापित किया गया था।
- Written By: अपूर्वा नायक
एमजी मोटर्स इंडिया और वर्टेलो ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : एमजी मोटर इंडिया ने चरणबद्ध तरीके से विद्युतीकरण मंच वर्टेलो को 3,000 ईवी की आपूर्ति करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संबंध में दोनों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि साझेदारी के तहत लोगों को टिकाऊ परिवहन समाधान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। देश में एक मजबूत ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना की दिशा में भी काम करेंगे।
भारत को कार्बन मुक्त बनाएगे
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वृद्धि अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, “एमजी इंडिया और वर्टेलो के बीच यह साझेदारी भारत के कार्बन मुक्त के साथ ही हरित तथा टिकाऊ भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है…”
शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करना लक्ष्य
वर्टेलो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप गंभीर ने कहा, ‘‘ करीब 3,000 इलेक्ट्रिक कार की खरीद के लिए एमजी मोटर इंडिया के साथ यह साझेदारी दोनों संगठनों के लिए बेड़े के विद्युतीकरण में तेजी लाने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने के एक सामान्य लक्ष्य के साथ नए सफर की शुरुआत का प्रतीक है।”
एजेंसी
