-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzuki Quarterly Sales Surprise Everyone Indian Auto Sector Shine With Record Breaking Sales And Profits
Maruti Suzuki के तिमाही सेल ने सबको चौंकाया, रिकॉर्ड तोड़ बिक्री और मुनाफे के साथ चमका भारतीय ऑटो सेक्टर
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
2025 की तिमाही (Q4) में, मारुति ने कुल 6,04,635 यूनिट्स कार सेल की हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। इस दौरान घरेलू बिक्री में 2.8 प्रतिशत की बृद्धि दर्ज हुई है।

मारुति सुजुकी, (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का इतिहास रच दिया है। कंपनी ने इस साल न सिर्फ घरेलू बाजार में मजबूती दिखाई, बल्कि निर्यात बाजार में भी शानदार ग्रोथ दर्ज कर भारत का नाम रोशन किया। सबसे बड़ी बात यह रही कि अब मारुति सुजुकी भारत से निर्यात होने वाली कुल यात्री गाड़ियों का लगभग 43 प्रतिशत योगदान कर रही है।
मारुति सुजुकी लगातार चौथे साल देश की सबसे बड़ी वाहन निर्यातक कंपनी बनी हुई है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के परिणामों को मंजूरी दी है। आंकड़े बताते हैं कि जहां घरेलू बिक्री में केवल 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं निर्यात में 17.5 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे कुल मिलाकर 4.6 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
क्वाटर 4 में भी बना नया रिकॉर्ड
जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही (Q4) में, मारुति ने कुल 6,04,635 यूनिट्स कार सेल की हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। इस दौरान घरेलू बिक्री में 2.8 प्रतिशत और निर्यात में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर कंपनी ने 3.5 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया। इस तिमाही में घरेलू बाजार में 5,19,546 यूनिट्स और निर्यात के लिए 85,089 यूनिट्स की बिक्री हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
मारुति सुजुकी ने क्वाटर 4 में नेट सेल्स INR 38,848.8 करोड़ दर्ज की, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में हुई 36,697.5 करोड़ रुपये की बिक्री से कहीं अधिक रही। हालांकि, नेट प्रॉफिट में मामूली गिरावट रही और यह 3,711.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 3,877.8 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है।
ऑटो जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सालाना आंकड़े भी रहे रिकॉर्ड तोड़
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, कंपनी ने कुल 22,34,266 गाड़ियां बेचीं, जिसमें से 19,01,681 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 3,32,585 यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में गईं। इस दौरान, कंपनी ने 1,45,115.2 करोड़ रुपये की नेट सेल्स दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं नेट प्रॉफिट 13,955.2 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Maruti suzuki quarterly sales surprise everyone indian auto sector shine with record breaking sales and profits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














