Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maruti की नई कारों से मचेगी धूम, Brezza से लेकर Electric 7-Seater तक, अगले 18 महीनों में होंगे बड़े धमाके

Upcoming Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी आने वाले12 से 18 महीनों में भारत के बाजार में कई बड़े लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रहा है। वहीं आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ा इंतजार करें।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 20, 2026 | 01:29 PM

Upcoming Maruti Suzuki Cars (Source. Maruti)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Maruti Suzuki Car Launches Soon: Maruti Suzuki आने वाले कुछ 12 से 18 महीनों में भारत के बाजार में कई बड़े लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस बार आप का भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो थोड़ा इंतजार करना आपको बड़ा फायदा दे सकता है। जानकारी में बताया गया है कि कंपनी अपनी पॉपुलर कारों के फेसलिफ्ट मॉडल्स के साथ नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी काम तेज कर चुकी है। वहीं इन अपकमिंग मॉडल्स में Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट, Maruti Suzuki Baleno फेसलिफ्ट, Maruti Suzuki Fronx सीरीज हाइब्रिड और एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV आने वाली है। जिसको लेकर खास यह है कि कंपनी अब टेक्नोलॉजी, माइलेज और फीचर्स तीनों पर फोकस करते हुए एक बेहतरीन आउटकम लाना चाहती है।

Brezza और Baleno में मिलेगा प्रीमियम फील

रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक Brezza फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं इसके एक्सटीरियर में नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बॉडी क्लैडिंग और बेहतर लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिल रहे है। वहीं कार के इंटीरियर र नजर डाले तो इसमें 9 इंच की जगह 10.1 इंच की नई टचस्क्रीन भी मौजूद है। इसके अलावा कार में ग्राहकों को CNG वेरिएंट में बूट स्पेस बढ़ाने का ऑप्सन भी दिया जा रहा है जिसके लिए अंडरबॉडी टैंक सेटअप में बदलाव किया गया है। जानकारी में यह भी माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा 5-स्पीड मैनुअल के साथ नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को भी शामिल करने वाली है।

इसके साथ ही Baleno फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड LED DRLs, नए अलॉय व्हील्स और बेहतर टेललाइट्स देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार में सबसे ज्यादा चर्चा इसके संभावित सिंगल-पैनल सनरूफ फीचर को लेकर हो रही है जो पहली बार इस हैचबैक में देखने को मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा

सिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज

Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील

पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल

Fronx Hybrid बदल सकती है गेम

आम कारों के अलावा Maruti अब अफोर्डेबल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेलने को तैयार है। बता दें कि Fronx Series Hybrid में ग्राहकों को 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा जो सीधे पहियों को नहीं बल्कि बैटरी को चार्ज करने वाला होगा। यह गाड़ी इलेक्ट्रिक मोटर से चलेगी जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी Fronx का Flex Fuel वर्जन भी लाने पर विचार कर रही है जो E85 ब्लेंडेड पेट्रोल पर चलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह तकनीक भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में सामने आ रही है।

ये भी पढ़े: इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा

Electric MPV पर टिकी सबकी नजर

वहीं इस साल जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है, जिसका कोडनेम YMC बताया जा रहा है। कार में आने वाले डिजाइन की बात करें तो इसको ज्यादा लंबा और बॉक्सी रखा जाएगा। जिसमें बड़ा ग्लास एरिया, बंद फ्रंट ग्रिल और लाइट बार जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स साथ में जोड़े जाएगे। वहीं माना जा रहा है कि Maruti की यह नई रणनीति भारतीय बाजार में EV और Hybrid सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करने का काम कर सकती है।

Maruti suzuki new cars set to create a sensation brezza to an electric 7 seater

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 01:29 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car Market
  • Maruti Suzuki

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.