Maruti Car (Source. Maruti)
Maruti Upcoming Cars India: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने 2026 की शुरुआत अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara लॉन्च करके कर दी है। अब कंपनी इसी साल 4 और नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें फेसलिफ्ट मॉडल, अपडेटेड कारें और एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक MPV शामिल होगी।
Maruti Brezza कंपनी की अगली बड़ी लॉन्च हो सकती है। 2022 में अपडेट के बाद अब यह SUV एक बार फिर नए अवतार में आएगी। नई Brezza में रीडिजाइन ग्रिल, नए बंपर, अपडेटेड LED हेडलैंप और टेल लैंप देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर में बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Maruti Wagon R को भी इस साल दूसरा फेसलिफ्ट मिल सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नए कलर ऑप्शन और USB Type-C जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। CNG वर्जन में कंपनी नया अंडरबॉडी टैंक दे सकती है, जिससे बूट स्पेस बेहतर हो जाएगा जो फैमिली यूजर्स के लिए बड़ी राहत होगी।
Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम कर रही है, जिसे फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। यह मॉडल e Vitara वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह कार Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलने की संभावना है:
ये भी पढ़े: कम खर्च में बड़ा काम, 11.95 लाख में लॉन्च Tata Intra EV, अब बिना पेट्रोल-डीजल के चलेगा बिजनेस
Maruti Grand Vitara को भी इस साल फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है। नई डिजाइन के बंपर, हेडलैंप, टेल लैंप और नए अलॉय व्हील्स इसके लुक को और प्रीमियम बनाएंगे। अंदर की बात करें तो इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच टचस्क्रीन, Level 2 ADAS और पावर्ड टेलगेट जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन CNG वर्जन में बेहतर बूट स्पेस मिल सकता है।
Maruti Suzuki इस साल हर सेगमेंट में कुछ नया देने की तैयारी में है चाहे वो बजट हैचबैक हो, SUV हो या इलेक्ट्रिक MPV। मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए यह साल खास रहने वाला है, क्योंकि अब कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी मिलने वाली है।