Maruti Alto K10: बजट में दमदार कार, हिल स्टेशन ट्रिप्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन
एक ऐसी कार जो किफायती होने के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बेहतर परफॉर्मेंस दे सके, Maruti Alto K10 आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। जो इन सभी बातों पर खड़ी उतरेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti Alto K10 में क्या कुछ है खास। (सौ. Maruti)
अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो किफायती होने के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बेहतर परफॉर्मेंस दे सके, तो Maruti Alto K10 आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, दमदार इंजन और भरोसेमंद माइलेज इसे हिल स्टेशनों पर सफर के लिए आदर्श बनाते हैं।
सबसे सस्ता वेरिएंट कौन सा है?
मारुति ऑल्टो K10 का STD (O) वेरिएंट कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹4.23 लाख है। ऑन-रोड प्राइस में बीमा और अन्य चार्जेज जुड़ने के बाद मामूली इजाफा होता है, लेकिन फिर भी यह वेरिएंट बेहद बजट-फ्रेंडली माना जाता है।
क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
Maruti Alto K10 का बेस मॉडल होने के बावजूद इसमें कुछ अहम फीचर्स मौजूद हैं जो ड्राइव को आरामदायक बनाते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
- एयर कंडीशनिंग
- पावर स्टीयरिंग
- फ्रंट पावर विंडो
- सेंट्रल लॉकिंग
- ड्राइवर साइड एयरबैग
- एबीएस (ABS)
- ईबीडी (EBD)
भारत की पहली मेड-इन-इंडिया कार ‘एंबेसडर’: एक दौर की पहचान, आज भी कायम है रुतबा
इंजन और माइलेज
इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। Alto K10 का माइलेज 24.9 kmpl है, जो इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल करता है।
कुछ कमियाँ भी जानें
- पैसेंजर साइड एयरबैग की कमी
- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं
- रिवर्स पार्किंग सेंसर का अभाव
ध्यान दें
Maruti Alto K10 का बेस मॉडल उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं या एक कॉम्पैक्ट और भरोसेमंद सिटी कार की तलाश में हैं। यह खासकर हिल स्टेशन की ट्रिप्स, रोज़ाना ऑफिस अप-डाउन और छोटे परिवार के लिए शानदार विकल्प है।
