टीजर से तहलका मचा रही Mahindra XUV 7XO, 5 जनवरी को होगी लॉन्च, फीचर्स पर सबका ध्यान
Mahindra XUV 7XO: नई कार खरीदने का प्लान कर रहे तो गुड न्यूज़ है। महिंद्रा ने ऐलान किया है कि वो 5 जनवरी को XUV 7XO SUV से पर्दा हटाएगी। कंपनी देश में दमदार उपस्थिति के साथ सफलता हासिल कर चुकी है।
- Written By: रंजन कुमार
महेंद्रा की नई कार लुक। इमेज-सोशल मीडिया
Mahindra XUV 7XO Teased: नए साल में आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे तो यह खबर आपके काम की है। कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने ऐलान किया है कि वो 5 जनवरी को XUV 7XO SUV से पर्दा हटाएगी। देश में दमदार उपस्थिति के साथ सफलता हासिल कर चुकी XUV 700 अब नए अवतार में सामने आने वाली है। कंपनी का दावा है कि इस फेसलिफ्ट में न सिर्फ एक्सटीरियर बदलाव होंगे, बल्कि इंटीरियर और टेक्नोलॉजी के लिहाज से नया मुकाम तैयार होगा।
महिंद्रा ने हाल में XEV 9S लॉन्च की है। यह सात सीटर इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें XUV 700 का डिजाइन बरकरार है। उम्मीद है कि XUV 7XO में XEV 9S से कुछ स्टाइलिंग ली जाएगी। बाहर की तरफ इस SUV को नए डिजाइन वाली ग्रिल, पतले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए डिजाइन वाले फ्रंट बंपर के साथ ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न लुक मिलने की उम्मीद है। नए अलॉय व्हील डिजाइन और नए टेल-लैंप डिजाइन की उम्मीद है, जो इसके जाने-पहचाने डिजाइन को नया जोश देंगे।
इंटीरियर
महिंद्रा अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड में से एक की तैयारी कर रही। ब्रांड की XEV 9S के सेटअप जैसा नया ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट, नए केबिन देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर में हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, बेहतर एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और बेहतर अपहोल्स्ट्री जैसे प्रीमियम अपग्रेड केबिन के अंदर के एक्सपेरिएंस को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई
दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
पावरट्रेन
XUV 7XO में महिंद्रा के पावरट्रेन जारी रहने की संभावना है। 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर mHawk टर्बो डीजल। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ होने की उम्मीद है। चुनिंदा डीजल ट्रिम्स में ऑल व्हील ड्राइव विकल्प भी रहेगा। आप मिड साइज एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो XUV700 का नया रूप इंतजार करने लायक विकल्प है। बड़े बदलाव के बावजूद पावरट्रेन में विशेष बदलाव न होना का मतलब है कि यह अपनी जानी-पहचानी परफॉर्मेंस के साथ नए टेक्नोलॉजी एक्सपीरिएंस दे सकता है।
Hello, again.
Meet presence reimagined. Pre-bookings open 15th December, 2025. pic.twitter.com/v9kjpOcpov — Mahindra XUV 7XO (@Mahindra_XUV7XO) December 12, 2025
यह भी पढ़ें: Mahindra की नई SUV लाइनअप, 2026 तक धमाकेदार लॉन्च
लॉन्च डेट
कंपनी ने पुष्टि की है कि इसका ग्लोबल डेब्यू 5 जनवरी को होगा। उम्मीद है कि ग्राहकों को डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में ही शुरू होगी। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, टाटा सफारी, टाटा हैरियर, हुंडई अल्काजार जैसी कारों से होगा। फिलहाल कंपनी द्वारा जारी कार के टीजर को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। कार की तारीफ भी कर रहे हैं।
