Mahindra XEV 9e: भारत में धूम मचा रही है यह लक्ज़री इलेक्ट्रिक कूप SUV, टेस्ला को दे सकती है कड़ी टक्कर
महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को लॉन्च कर दिया है। कूप स्टाइल डिज़ाइन वाली यह SUV अपनी प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के चलते चर्चा में बनी हुई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra XEV 9e में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Mahindra)
महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को लॉन्च कर एक बड़ा धमाका किया है। कूप स्टाइल डिज़ाइन वाली यह SUV अपनी प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के चलते चर्चा में बनी हुई है। भारत में टेस्ला की एंट्री के बीच महिंद्रा की यह पेशकश ग्राहकों को खासा लुभा रही है और जानकारों का मानना है कि XEV 9e, टेस्ला की कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
कीमत और कलर ऑप्शन
महिंद्रा XEV 9e की कीमत भारत में ₹23 लाख से शुरू होकर ₹32 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसे ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 7 आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया है – टैंगो रेड, डीप फॉरेस्ट, नेबुला ब्लू, रूबी वेलवेट, डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक।
शानदार डिजाइन और दमदार प्लेटफॉर्म
XEV 9e का कूप डिज़ाइन इसे औरों से अलग बनाता है। इसके फ्रंट में अपराइट बोनट और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें महिंद्रा का नया ‘इंफिनिटी’ लोगो भी लगाया गया है जो इसे एक प्रीमियम पहचान देता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
इस SUV को महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। यह बैटरियां लिथियम आयरन फॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जो थर्मल सेफ्टी और लॉन्ग लाइफ के लिए जानी जाती हैं। कंपनी के अनुसार, बड़ी बैटरी के साथ यह SUV लगभग 656 किमी की रेंज देती है।
आपकी कार के लिए ज़रूरी एक्सेसरीज़: स्टाइल ही नहीं, सेफ्टी और सुविधा भी है अहम
फीचर्स में भी है बेमिसाल
XEV 9e में प्रीमियम टच देने के लिए 12.3 इंच की तीन स्क्रीन, ट्विन-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, 16-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक पार्किंग और एडवांस ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद आधुनिक बनाते हैं।
