Anand Mahindra ने शानदार कार कर दी लॉन्च, 1 सेकंड में 47 गाड़ियां हुई बुक
महिंद्रा की नई कार लॉन्च हो गई है, जिसके लिए लोग लगातार बुकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, महिंद्रा कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसका बुकिंग अमाउंट और डिलीवरी भी जल्द शुरू होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
महिंद्रा एंड महिंद्रा (सौ. सोशल मीडिया )
नवभारत डिजिटल डेस्क. महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हमेशा क्रेज़ी ऑफर्स लेकर आती है और सबसे ज्यादा पॉपुलर उसकी महिंद्रा थार है, जिसके लिए सब लोग पागल रहते हैं। 3 डोर महिंद्रा थार को लॉन्च करने के बाद कंपनी गाड़ी के 5 डोर वर्जन Mahindra Thar Roxx को भी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी Roxx की बुकिंग को शुरू कर चुकी है और इस गाड़ी को ग्राहकों से बहुत ही बढ़िया रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
3 अक्टूबर सुबह 11 बजे से बुकिंग को शुरू किया गया था। बुकिंग शुरू होने के मात्र 60 मिनट के अंदर ही 1 लाख 76 हजार 218 बुकिंग पूरी हो गई। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो एक सेकंड में इस एसयूवी को 47 बुकिंग मिली है। इसे देखने के बाद गाड़ी की खरीद में और भी ज्यादा तेजी आ गई। महिंद्रा ग्रुप और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने फाइव डोर रॉक्स को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पांस पर बात भी की है।
Mahindra Thar Roxx बुकिंग अमाउंट
महिंद्रा कंपनी की इस गाड़ी को अगर आप बुक करना चाहते हैं तो आपको 21,000 बुकिंग अमाउंट देना होगा। बुकिंग शुरू होने के साथ ही कंपनी ने इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइविंग भी शुरू कर दी है, जिसका मजा आप ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
ये भी पढ़े: भारत में iPhone 16 खरीदना हुआ आसान, Apple ने खोले 4 नए ऑफलाइन स्टोर
Mahindra Thar Roxx की डिलीवरी
महिंद्रा का कहना है कि 5 डोर रॉक्स की डिलीवरी जल्दी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इस गाड़ी की डिलीवरी दशहरा 2024 की शुरुआत में शुरू कर दी जाए। इस कार में कुल 6 वेरिएंट हैं, जिसमें MX1, MX5, MX3, AX5L, AX3L और AX7L मौजूद हैं। सभी वेरिएंट्स को पेट्रोल, डीजल और 4WD वेरिएंट में रखा गया है।
ये भी पढ़े: आखिर क्यों होते हैं स्मार्टफोन में तीन कैमरे? ये होती है कंपनी की प्लानिंग
Mahindra Thar Roxx की भारत में क्या है कीमत
महिंद्रा थार के इस 5 डोर मॉडल वेरिएंट की बात करें तो यह 12 लाख 99 हजार रुपए से शुरू होता है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को 22 लाख 49 हजार में खरीदा जा सकता है।
