Mahindra Scorpio N Edition One: नए अवतार में आएगी SUV, मिलेगा Wine Red इंटीरियर और बदली हुई ग्रिल

Scorpio N Special Edition Price: Mahindra की फेंस SUV Scorpio N को नए स्पेशल एडिशन में पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसमें इसका नाम Mahindra Scorpio N Edition One हो सकता है।
Mahindra Scorpio N Edition One SUV arrives in a new avatar Wine Red interior
Mahindra Scorpio N Edition One को लेकर आई नई जानकारी।Source. Mahindra
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Mahindra नई SUV का नाम Mahindra Scorpio N Edition One हो सकता है।

  • नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल और Wine Red कलर का केबिन देखने को मिलेगा।

  • यह एडिशन मौजूदा Scorpio N के किसी हाई-एंड वेरिएंट पर आधारित हो सकता है।

Mahindra Scorpio N Edition One Launch: Mahindra अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio N को नए स्पेशल एडिशन में पेश करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इसका नाम Mahindra Scorpio N Edition One हो सकता है। साथ ही लॉन्च से पहले इस SUV की एक बिना किसी कवर वाली यूनिट डीलरशिप यार्ड में नजर आई है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। नए एडिशन में कंपनी ने खासतौर पर एक्सटीरियर और इंटीरियर को अलग लुक देने पर ध्यान दिया है।

वहीं इसमें नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल और Wine Red कलर का केबिन देखने को मिलेगा। लेकिन इंजन और मैकेनिकल बदलावों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह एडिशन मौजूदा Scorpio N के किसी हाई-एंड वेरिएंट पर आधारित हो सकता है।

नई ग्रिल और ब्लैक कलर में दिखा Scorpio N Edition One

नई Scorpio N Edition One में सबसे बड़ा बदलाव इसकी फ्रंट ग्रिल में नजर आता है। साथ ही मौजूदा मॉडल में मिलने वाले वर्टिकल एलिमेंट्स की जगह इसमें हॉरिजॉन्टल लेयर्ड पैटर्न दिया गया है। इसकी ग्रिल पर चमकदार रेक्टेंगुलर इंसर्ट्स और बीच में Mahindra का Twin Peaks लोगो मिलता है। स्पॉट हुई SUV ब्लैक एक्सटीरियर कलर में नजर आई है। इसमें विंडो के आसपास क्रोम फिनिश, रूफ रेल्स, डोर हैंडल पर चमकदार फिनिश और साइड स्टेप्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट डोर और पीछे के क्वार्टर पैनल पर Edition One की बैजिंग भी देखी जा सकती है।

केबिन में मिलेगा Wine Red कलर का प्रीमियम टच

SUV के केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Edition One में डैशबोर्ड, डोर पैड्स और सीटों पर Wine Red थीम दी गई है। इसके साथ डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से और केबिन के निचले प्लास्टिक सेक्शन को डार्क कलर में रखा गया है। एयर वेंट्स, डोर पुल और सेंटर कंसोल के आसपास मेटालिक फिनिश मिलती है। सामने आई तस्वीरों में सेकंड रो में बेंच सीट, पीछे के यात्रियों के लिए AC वेंट्स और ऑटोमैटिक गियर सिलेक्टर भी दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि स्पॉट किया गया मॉडल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला है।

Mahindra Scorpio N Edition One SUV arrives in a new avatar Wine Red interior
Tata की नई Electric SUV में मिलेगा फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस, 2027-28 में हो सकती है लॉन्च

पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स की उम्मीद

तस्वीरों में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट और अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं। इसके अलावा SUV में Level 2 ADAS, 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और Sony ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की Edition One के लिए अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Mahindra Scorpio N Edition One SUV arrives in a new avatar Wine Red interior
Hero Xpulse 450 से उठा पर्दा, 421cc इंजन और Apple CarPlay जैसे फीचर्स के साथ आई नई एडवेंचर बाइक

इंजन और कीमत में बदलाव होगा या नहीं?

रिपोर्ट्स में बताया या है कि Scorpio N Edition One में मौजूदा मॉडल के पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प बरकरार रह सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इस स्पेशल एडिशन में मुख्य बदलाव डिजाइन और केबिन तक सीमित रहने की उम्मीद है। अभी के लिए Mahindra ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत और वेरिएंट से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। वहीं तुलना के लिए अगस्त 2026 में अपडेट हुई Scorpio N की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख से 25.49 लाख रुपये के बीच थी। साथ ही नए Edition One की कीमत इससे कितनी अलग होगी यह लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगा।