Mahindra की SUVs पर फेस्टिव ऑफर, Scorpio N पर ₹1.5 लाख तक का फायदा, Thar Roxx पर नहीं मिलेगी छूट

Mahindra Discounts October 2026: नई SUV खरीदने की योजना हैं तो Mahindra की अक्टूबर 2026 की डिस्काउंट स्कीम आपके काम आ सकती है। जिसमें काफी अच्छा डिस्कांउट देखने को मिल रहा है।
Festive offers on Mahindra SUVs benefits of up to ₹1.5 lakh Scorpio N
Mahindra कि कई कारों पर डिस्काउंट।Source. Mahindra
Published on: 
Updated on: 

Mahindra Thar Discount: फेस्टिव सीजन में नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Mahindra की अक्टूबर 2026 की डिस्काउंट स्कीम आपके काम आ सकती है। वहीं कंपनी की चुनिंदा SUVs और इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट से लेकर फ्री एक्सेसरीज तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कुल फायदा Scorpio N के कुछ वेरिएंट पर दिया जा रहा है जबकि XUV 3XO, Scorpio Classic, Thar 4WD और XUV400 EV पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। लेकिन हर मॉडल और वेरिएंट पर एक जैसी छूट नहीं मिलेगी।

Mahindra XUV 3XO और Scorpio Classic पर कितनी बचत?

Mahindra XUV 3XO के MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। इस तरह कुल फायदा 60,000 रुपये तक है। वहीं चुनिंदा डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं।

वहीं Scorpio Classic S पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज मिलती हैं। इसके S11 वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट 25,000 रुपये है। एक्सेसरीज जोड़ने पर कुल फायदा क्रमशः 35,000 रुपये और 45,000 रुपये तक पहुंचता है।

Scorpio N पर सबसे ज्यादा फायदा

साथ ही अक्टूबर की स्कीम में Scorpio N के Z8L 7-सीटर 4WD AT वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। जिसका सीधा मतलब है कि कुल लाभ 1.5 लाख रुपये तक है। इसके अलावा Scorpio N के चुनिंदा 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। ध्यान दें कि अधिकतम ऑफर सभी वेरिएंट पर लागू नहीं है।

Festive offers on Mahindra SUVs benefits of up to ₹1.5 lakh Scorpio N
Tesla Roadster Rocket: हवा में कलाबाजी दिखाने वाली इलेक्ट्रिक कार का खास वर्जन सिर्फ कुछ ग्राहकों को मिलेगा

Thar और Thar Roxx पर क्या है ऑफर?

पुरानी यानी प्री-फेसलिफ्ट Mahindra Thar 4WD के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं। कुल फायदा 80,000 रुपये तक है। Thar 2WD के चुनिंदा LX/LXT वेरिएंट पर 30,000 रुपये की एक्सेसरीज का लाभ दिया जा रहा है। दूसरी ओर Thar Roxx इस स्कीम में शामिल नहीं है।

Festive offers on Mahindra SUVs benefits of up to ₹1.5 lakh Scorpio N
Test Drive Accident: कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान हो जाए एक्सीडेंट, तो कौन भरेगा नुकसान का पैसा?

XUV400 EV पर ₹1 लाख की छूट

इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV के EL Pro वेरिएंट पर 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट बताया गया है। नई BE 6 और XEV 9e के लिए कोई तय राष्ट्रीय ऑफर सूचीबद्ध नहीं है, हालांकि डीलर स्तर पर अलग लाभ मिल सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com