Mahindra Bolero: दमदार लुक, हाई-टेक फीचर्स और पहली बार फुल 4WD विकल्प
Mahindra Bolero 4WD Features: SUV महिंद्रा बोलेरो अब नए अंदाज में आने के लिए तैयार है। न्यू जेनरेशन बोलेरो का अनावरण 15 अगस्त 2025 को किया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Bolero में क्या कुछ है नया। (सौ. Mahindra)
New Bolero 2025: भारत की भरोसेमंद और लोकप्रिय SUV महिंद्रा बोलेरो अब नए अंदाज में आने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू जेनरेशन बोलेरो का अनावरण 15 अगस्त 2025 को किया जा सकता है, जबकि लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में संभावित है। यह बोलेरो अब केवल फेसलिफ्ट नहीं बल्कि पूरी तरह से नई SUV के रूप में पेश होगी।
दमदार और मॉडर्न डिज़ाइन का संगम
नई बोलेरो का एक्सटीरियर डिजाइन पूरी तरह से बदला हुआ होगा। इसमें नया और बड़ा महिंद्रा LOGO और अलग ग्रिल डिजाइन दिया जाएगा, जो इसे स्कॉर्पियो और थार से अलग पहचान देगा। इसका लुक पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न होगा, जिससे यह ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में पसंद की जाएगी।
प्रीमियम और हाई-टेक इंटीरियर
- इंटीरियर को भी बड़ा अपग्रेड मिलेगा।
- स्कॉर्पियो एन से प्रेरित इंस्ट्रूमेंट डायल्स
- नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील
- 10 इंच तक का हाई-रेजॉल्यूशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- बेहतर मटेरियल क्वालिटी और सॉफ्ट-टच इंसर्ट्स
इन बदलावों के साथ बोलेरो का केबिन पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम महसूस होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
महिंद्रा ला रहा है ऐसी 2 SUVs जो पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में भी मचाएंगी धमाल
फीचर्स होंगे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस
नई बोलेरो में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जैसे:
- सनरूफ
- ADAS (लेन असिस्ट, ऑटो ब्रेकिंग)
- 360 डिग्री कैमरा
- वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
ये भी पढ़े: अरुणाचल प्रदेश में देश का पहला निजी 2G एथनॉल प्लांट, बांस से बनेगा स्वच्छ ईंधन
शक्तिशाली इंजन और पहली बार फुल 4WD
पावरट्रेन में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
- mHawk सीरीज का डीजल इंजन
- 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
- पहली बार फुल 4WD ड्राइवट्रेन
यह अपग्रेड बोलेरो को थार से ज्यादा व्यावहारिक और स्कॉर्पियो से ज्यादा किफायती बना देगा।
कीमत और बाजार में मुकाबला
नई बोलेरो की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह टाटा पंच EV, मारुति फ्रॉन्क्स और रेनॉ काइगर जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को कड़ी टक्कर देगी।
